search

नए साल 2026 में होंगे कुल 13 महीने, ज्येष्ठ माह में लगेंगे दो महीने

LHC0088 2026-1-4 16:26:39 views 591
  

नए साल 2026 में होंगे कुल 13 महीने।



जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। हिंदी पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 अधिमास वाला वर्ष होगा, जिसमें आठ साल बाद जेष्ठ मास के दो महीने होंगे। पिछले अधिमास में सावन मास दो महीने का था। इस वर्ष कुल 13 महीने होंगे, जिससे अधिकांश त्योहारों की तिथियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

धतूरी टोला निवासी पंडित वशिष्ट नारायण शास्त्री ने बताया कि होली 10 दिन पहले, यानी 4 मार्च को मनाई जाएगी। अधिमास, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, हर तीन साल में आता है ताकि चंद्र और सौर कैलेंडर के बीच का अंतर पूरा किया जा सके।

वर्ष 2026 में पहले 6 महीनों में त्योहार पिछले साल की तुलना में 10 दिन पहले पड़ेंगे, जबकि अगले 6 महीनों में 16 से 19 दिन देरी होगी।
प्रमुख तिथियां

मकर संक्रांति- 14 जनवरी, मौनी अमावस्या- 18 जनवरी, बसंत पंचमी- 23 जनवरी, संत रविदास जयंती- 1 फरवरी, शबे बरात- 3 फरवरी, महाशिवरात्रि- 15 फरवरी, रंगभरी एकादशी- 27 फरवरी, मसाने की होली- 28 फरवरी, होलिका दहन- 2 मार्च, होली- 4 मार्च, चैत्र नवरात्र- 19 मार्च, रामनवमी- 27 मार्च व महावीर जयंती- 31 मार्च को पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मांगलिक कार्य और विवाह मुहूर्त 4 फरवरी से शुरू होंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165682