search

दहेज और बेटे की चाह में मां-बेटी की हत्या, कुएं में फेंका शव

Chikheang 2026-1-4 13:28:35 views 345
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र, जयपुर (बांका)। दहेज और बेटे की चाह ने एक मां और उसकी मासूम बेटी की जान ले ली। थाना क्षेत्र के कटियारी पंचायत अंतर्गत इंदौडीह गांव निवासी बृजमोहन यादव की 22 वर्षीया पुत्री गुड़िया देवी और उसकी एक वर्षीय पुत्री पिहू कुमारी की हत्या कर दी गई।  

आरोप है कि दहेज की मांग और बेटी के जन्म से नाराज ससुराल पक्ष ने मिलकर दोनों को झारखंड राज्य के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पदन बेहरा गांव स्थित ससुराल में मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव कुएं में फेंक दिए।  
2023 में हुई थी शादी

मृतका गुड़िया देवी की शादी वर्ष 2023 में देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पदन बेहरा गांव निवासी विष्णु यादव के साथ हुई थी। विवाह के समय पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था। 81 भर चांदी के जेवर, तीन लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, बर्तन, गोदरेज अलमारी और फ्रिज दिया गया था।  

शुरुआती एक वर्ष तक ससुराल में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद दहेज की मांग फिर से शुरू हो गई। स्वजन के अनुसार पति और ससुराल वालों ने चार पहिया वाहन और चार लाख रुपये नकद की मांग को लेकर गुड़िया को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।  
बेटी के जन्म से थे नाराज

इसी बीच गुड़िया ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म ससुराल वालों को रास नहीं आया और प्रताड़ना और बढ़ गई। इससे तंग आकर गुड़िया अपनी नवजात बेटी के साथ मायके आ गई थी।  

बताया गया कि करीब 15 दिन पूर्व पति विष्णु यादव मायके पहुंचा और झगड़ा कर गुड़िया को जबरन ससुराल ले गया। तीन दिन पूर्व मासूम पिहू का जन्मदिन था। इसी दौरान पति, ससुर और अन्य स्वजन ने मिलकर मां-बेटी की हत्या कर दी।  

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। मृतका के पिता बृजमोहन यादव के फर्द बयान पर जसीडीह में पति, ससुर, देवर समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166904