search

देवरिया में फिर लौटी ठंड, बदली और सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

LHC0088 2026-1-4 13:28:33 views 1157
  

मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं। जागरण  



जागरण संवाददाता, देवरिया। एक बार फिर मौसम ने अचानक शनिवार को यू टर्न ले लिया। एक दिन पूर्व साफ मौसम के बीच जहां लोगों ने धूप का आनंद उठाया। वहीं शनिवार को एक बार फिर से आसमान में बदली छाई रही।

पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरे की जगह आसमान से हल्की फुहारें पड़ती रहीं। सर्द हवाओं ने गलन को और भी बढ़ा दिया। जिससे लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

सुबह से लेकर शाम में आसमान में बादल छाए रहे। दो पहर बाद ही अंधेरा छाने लगा। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। जिसे आवश्यक कार्य था, वहीं व्यक्ति घर से बाहर निकला। शहर में लोग कम संख्या में पहुंचे।

सिविल लाइंस रोड, मालवीय रोड, कोतवाली रोड, जेल रोड, सीसी रोड, कसया रोड के अलावा राघव नगर, देवरिया रामनाथ समेत कई स्थानों पर लोगों को सड़क के किनारे से लकड़ी व पत्ते का प्रबंध कर अलाव जलाकर आग सेंकते देखा गया। ठंड में सबसे अधिक गरीबों को परेशान देखा गया। ठंड के कारण पशु पक्षियों को बेहाल देखा गया।

यह भी पढ़ें- देवरिया मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा में चूक, पांचवीं मंजिल पर मिला लापता बच्चा

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। एक बार फिर से रोजमर्रा का कार्य प्रभावित रहा। दिनभर सड़कों पर चहल पहल रही, लेकिन शाम हाेते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

लोग आवश्यक कार्य निपटा कर अपने घर जल्दी पहुंचे। शहर के रामलीला मैदान में ऊनी बाजार में खरीदारों का मेला लगा रहा। यहां सड़क की दोनों पटरियों पर कंबल, ऊनी कपड़े, जैकेट, टापी, मफलर, ग्लब्स आदि की खरीदारी लोगों ने की। इसके अलावा छोटे बच्चों व बड़ों के ऊनी इनर वीयर की भी खूब बिक्री हुई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164750