LHC0088 • 2026-1-4 13:28:33 • views 1183
मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं। जागरण
जागरण संवाददाता, देवरिया। एक बार फिर मौसम ने अचानक शनिवार को यू टर्न ले लिया। एक दिन पूर्व साफ मौसम के बीच जहां लोगों ने धूप का आनंद उठाया। वहीं शनिवार को एक बार फिर से आसमान में बदली छाई रही।
पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरे की जगह आसमान से हल्की फुहारें पड़ती रहीं। सर्द हवाओं ने गलन को और भी बढ़ा दिया। जिससे लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।
सुबह से लेकर शाम में आसमान में बादल छाए रहे। दो पहर बाद ही अंधेरा छाने लगा। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। जिसे आवश्यक कार्य था, वहीं व्यक्ति घर से बाहर निकला। शहर में लोग कम संख्या में पहुंचे।
सिविल लाइंस रोड, मालवीय रोड, कोतवाली रोड, जेल रोड, सीसी रोड, कसया रोड के अलावा राघव नगर, देवरिया रामनाथ समेत कई स्थानों पर लोगों को सड़क के किनारे से लकड़ी व पत्ते का प्रबंध कर अलाव जलाकर आग सेंकते देखा गया। ठंड में सबसे अधिक गरीबों को परेशान देखा गया। ठंड के कारण पशु पक्षियों को बेहाल देखा गया।
यह भी पढ़ें- देवरिया मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा में चूक, पांचवीं मंजिल पर मिला लापता बच्चा
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरने से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। एक बार फिर से रोजमर्रा का कार्य प्रभावित रहा। दिनभर सड़कों पर चहल पहल रही, लेकिन शाम हाेते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
लोग आवश्यक कार्य निपटा कर अपने घर जल्दी पहुंचे। शहर के रामलीला मैदान में ऊनी बाजार में खरीदारों का मेला लगा रहा। यहां सड़क की दोनों पटरियों पर कंबल, ऊनी कपड़े, जैकेट, टापी, मफलर, ग्लब्स आदि की खरीदारी लोगों ने की। इसके अलावा छोटे बच्चों व बड़ों के ऊनी इनर वीयर की भी खूब बिक्री हुई। |
Related threads
- • सताने लगी गर्मी! 30 डिग्री के समीप पहुुंचा दिन का तापमान, आनेवाले दिनों में बढ़ेगा पारा
- • 24 फरवरी राशिफल: चंद्रमा पलटेंगे इन राशियों की किस्मत, क्या मंगल-राहु की चाल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें?
- • लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट
- • Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर ने बदला माैसम का मिजाज, तेज हवा संग बारिश से बढ़ी ठंड
- • വ്യാപാരക്കരാർ: വോട്ടിങ് മാറ്റി യൂറോപ്പ്, യുഎസ് ഓഹരിക്ക് തകർച്ച, കുതിച്ച് സ്വർണം, ‘ഇറാൻ’ ചർച്ചയിൽ ഇടിഞ്ഞ് എണ്ണ, മുന്നേറാൻ ഇന്ത്യൻ വിപണി
|