search

उत्तराखंड में शीतलहर का कहर: मुक्तेश्वर में पारा शून्य और मैदानों में गलन जारी; फ‍िलहाल नहीं मिलेगी ठंड से राहत

Chikheang 2026-1-3 21:57:18 views 527
  

पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी का सितम. File Photo



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी का सितम बना हुआ है। नैनीताल जिले के सबसे ठंडे इलाके मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान शून्य पहुंच चुका है। शनिवार को रात का पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, तराई-भाबर में गलन से लोग बेहाल हैं। यहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है, जिससे क्षेत्रवासी घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सप्ताहांत पर इसका प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिला। नगर के मुख्य मार्गों में भीड़ कम दिखी। हालांकि, ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने की वजह से विशेष मार्गों में दबाव दिखा। कोहरे का प्रकोप बना रहने की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम से जुड़े पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी ठंड के प्रकोप से फिलहाल रहात मिलने की संभावना नहीं है।

कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ सकता है। लेकिन दिन के समय धूप खिलने का अनुमान है। जिससे पहाड़ी इलाकों में राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उच्च हिमालय की चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी, खलिया टॉप में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: हिमपात से हिमालयी गांवों में शीतलहर का प्रकोप, 0 डिग्री तक गिरा पारा; जमा नलों का पानी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167213