cy520520 • 2026-1-3 15:57:21 • views 1232
संवाद सहयोगी, बिठूर। बिठूर थाना क्षेत्र के बगदौधी बांगर में किराए के कमरे में रह रहे रामा मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस तृतीय वर्ष के छात्र ने सेमेस्टर परीक्षा में लगातार बैक आने से मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह दोस्तों के कमरे पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
मूल रूप से कर्वी, चित्रकूट निवासी 27 वर्षीय शैलेंद्र कुमार बगदौधी बांगर में शिव बरन पाल के मकान में किराए पर रहकर रामा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। शनिवार सुबह वह नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। पास में रहने वाले दोस्त जब उसके कमरे पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई हलचल न होने पर खिड़की से झांककर देखा गया, जहां उसका शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा स्वजनों को सूचना दी गई।
एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि छात्र परीक्षा में दो बार बैक आने से काफी परेशान चल रहा था एक बार वह घर से भी चला गया था। दोस्तों के अनुसार पिछले सेमेस्टर में वह एक पेपर में अनुपस्थित रहा था, जिससे दोबारा बैक आ गई। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। |
Related threads
- • सताने लगी गर्मी! 30 डिग्री के समीप पहुुंचा दिन का तापमान, आनेवाले दिनों में बढ़ेगा पारा
- • 24 फरवरी राशिफल: चंद्रमा पलटेंगे इन राशियों की किस्मत, क्या मंगल-राहु की चाल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें?
- • लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट
- • Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर ने बदला माैसम का मिजाज, तेज हवा संग बारिश से बढ़ी ठंड
- • വ്യാപാരക്കരാർ: വോട്ടിങ് മാറ്റി യൂറോപ്പ്, യുഎസ് ഓഹരിക്ക് തകർച്ച, കുതിച്ച് സ്വർണം, ‘ഇറാൻ’ ചർച്ചയിൽ ഇടിഞ്ഞ് എണ്ണ, മുന്നേറാൻ ഇന്ത്യൻ വിപണി
|