search

भ्रष्टाचार पर डीएम सीपी सिंह का एक्शन: पेशकार निलंबित, आय से अधिक संपत्ति की जांच के आदेश; एसडीएम को नोटिस

deltin33 2026-1-3 08:57:34 views 570
  

मथुरा के डीएम सीपी सिंह।  



जागरण संवाददाता, मथुरा। डीएम के आदेश का पालन न करना एसडीएम महावन के पेशकार को भारी पड़ गया। डेढ़ माह पहले गोवर्धन ट्रांसफर होन पर भी महावन में ही कार्य करते रहने पर गुस्साए डीएम ने शुक्रवार को पेशकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पेशकार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने के आदेश देते हुए एसडीएम महावन से भी स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने साफ कहा है कि नाफरमानी व भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गोवर्धन ट्रांसफर के बाद भी महावन तहसील में कार्यरत था पेशकार

वकीलों और स्थानीय लोगों द्वारा पेशकार महेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में कहा गया था कि कोई भी कार्य कराने की एवज में पेशकार डोर टू डोर वसूली कर रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने 19 नवंबर को महेंद्र सिंह का स्थानांतरण महावन से गोवर्धन तहसील कर दिया था।

नियमतः उन्हें तत्काल गोवर्धन में अपनी आमद दर्ज करानी थी। पहले तो कई दिनों तक पेशकार ने गोवर्धन में आमद दर्ज नहीं कराई। उसके बाद कराई भी तो गोवर्धन में काम संभालने की बजाय महावन में ही काम देखते रहे। इसकी शिकायत अधिवक्ताओं ने फिर से डीएम से की। डीएम ने इसे घोर अनुशासनहीनता और नाफरमानी मानते हुए निलंबन के आदेश दे डाले।
डीएम ने दिए आय से अधिक संपत्ति की जांच के आदेश


डीएम ने पेशकार को निलंबित ही नहीं किया, बल्कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं, ट्रांसफर के बाद भी कर्मचारी के तहसील में जमे रहने पर एसडीएम कंचन वर्मा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब मांगा गया है। डीएम की इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक अमले, विशेषकर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों में खलबली मच गई।

यह भी पढ़ें- संगम तट पर \“हर हर गंगे\“ की गूंज: पौष पूर्णिमा के पहले स्नान संग माघ मेला शुरू, अब तक 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
एसडीएम ने ही की ज्वाइन कराने की पैरवी


विश्वस्त प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि एसडीएम महावन कंचन गुप्ता की शह पर ही पेशकार महेंद्र सिंह स्थानांतरण के बाद भी महावन तहसील में जमा हुआ था। एसडीएम महावन ने एसडीएम गोवर्धन को पेशकार को अपने यहां ज्वाइन कराने व कार्य महावन तहसील में करते रहने देने के लिए कहा था। इस बात की जानकारी जब डीएम को हुई तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई कर डाली।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472570