search

25 वर्षीय शादीशुदा महिला ने 44 साल के बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, मिठाई देने के बहाने काट दिया प्राइवेट पार्ट

LHC0088 2026-1-2 14:28:00 views 1000
  

महिला ने लवर का काटा प्राइवेट पार्ट (प्रतीकात्मक फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 25 साल की एक शादी-शुदा महिला ने अपने लवर को 31 दिसंबर की शाम घर बुलाया। महिला का ये लवर भी शादी-शुदा था।

हैरानी की बात ये है कि महिला ने मिठाई खिलाने के बहाने जिस लवर को घर बुलाया था, इसके बदले महिला ने उस शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना के बाद वह 44 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महिला ने लवर का काटा प्राइवेट पार्ट

25 वर्षीय महिला ने 31 दिसंबर की शाम इस घटना अंजाम दिया। महिला ने अपने लवर को घर बुलाया और उसके प्राइवेट पार्ट पर धारदार चाकू से हमला किया। इस घटना के बाद व्यक्ति मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती है। वहीं इस मामले में आरोपी महिला फरार चल रही है।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि इन दोनों के बीच रिश्तेदारी भी थी। आरोपी महिला कथित तौर पर पीड़ित पुरुष की बहन की भाभी है। वहीं इन दोनों के बीच पिछले छह से सात साल से कथित तौर पर प्रेम संबंध चल रहा था।

जांच में यह भी पता चला है कि महिला काफी लंबे समय से अपने लवर पर उसकी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी, जिस वजह से ही दोनों की बीच विवाद बढ़ा।
महिला ने रची खतरनाक साजिश

31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे, महिला ने उसे नए साल की मिठाई देने के बहाने अपने घर बुलाया। उस समय महिला के बच्चे घर पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले पीड़ित को अपनी पैंट उतारने को कहा और फिर रसोई में जाकर सब्जी काटने वाला चाकू ले आई।

इसके बाद उसने अचानक पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया है और फरार महिला की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- 320 kmph की स्पीड, 508 किमी का रूट... 15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन

यह भी पढ़ें- बीएमसी में होगा महामुकाबला, 32 सीट पर महायुति और उद्धव की शिवसेना-मनसे के बीच होगी कड़ी टक्कर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161142