search

MPPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, यहां देखें पात्रता सहित अन्य जानकारी

LHC0088 2026-1-1 13:57:23 views 472
  

MPPSC Recruitment 2026: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई।  



जॉब डेस्क, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। ले जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। बता दें, इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी, 2026 से शुरू हो जाएंगे। साथ ही रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इतनी मिलेगी सैलरी

राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
परीक्षा शुल्क

आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश के एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क 3,000 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही फॉर्म में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये करेक्शन फीस के रूप में भी ज करना होगा।
MPPSC Recruitment 2026: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को मोबाइल नबंर और ईमेल आईडी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।



यह भी पढ़ें: UKPSC Vacancy 2026: असिस्टेंट लाइब्रेरियन और ट्रांसलेटर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160834