search

सत्ता परिवर्तन से शुरू हुआ दिल्ली का साल 2025... आतंक, भय और भविष्य के साथ क्या-क्या बदला?

cy520520 2025-12-31 20:57:33 views 985
  

2025 दिल्ली के लिए राजनीतिक परिवर्तन और दर्दनाक फैसलों का साल रहा। जागरण ग्राफिक्स



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 दिल्ली के लिए गहरा परिवर्तन और कई दर्दनाक घटनाओं वाला वर्ष साबित हुआ। फरवरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 27 वर्षों बाद सत्ता वापसी की। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं, जिससे केंद्र, राज्य और नगर निगम में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का गठन हुआ। दिल्लीवासियों ने उम्मीद के साथ भविष्य की नई नींव रखी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

...लेकिन यह साल केवल राजनीतिक बदलाव तक सीमित नहीं रहा। कई त्रासदियां और विवादों ने शहर को झकझोर कर रख दिया। इमारत ध्वस्त होने के हादसों, रेलवे स्टेशन पर भगदड़, आवारा कुत्तों के मुद्दे पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री पर हमला, पुराने वाहनों की पाबंदी का पलटना और दिसंबर में फर्जी PUC घोटाला... ये सब नई सरकार की शुरुआती चुनौतियां बने।

साल के अंत में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया। इस आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत और कई घायल होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे। 2025 दिल्ली के लिए उम्मीद और परिवर्तन का साल तो था, लेकिन दर्द, हादसे और अनिश्चितता से भरा होने के कारण इसे भूलना आसान नहीं होगा।  

...तो, आइए जानते हैं कि 2025 में दिल्ली ने क्या-क्या देखा? शहर में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर कितना विवाद हुआ, और नए मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारे जाने के बाद सरकार के सामने क्या-क्या चुनौतियां आईं? 2025 दिल्ली वालों के लिए एक यादगार साल था, लेकिन दर्दनाक भी।
सत्ता परिवर्तन से शुरू हुआ साल 2025

  
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

  
इमारत ध्वस्त होने की दो बड़ी त्रासदियां

  
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

  
सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई में हमला

  
पुराने वाहनों पर पाबंदी

  
लाल किला के पास बम विस्फोट से दिल्ली में दहशत

  
दिल्ली में फर्जी PUC सर्टिफिकेट घोटाला

  

अलविदा 2025: संबंधित खबरें पढ़ने के लिए लिंक को क्लिक करें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157876