search

बुर्ज खलीफा में घर खरीदने का है सपना, तो जान लीजिए सस्ते से सबसे महंगे अपार्टमेंट तक की कीमत

deltin33 2025-12-31 14:57:04 views 1238
  

बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट की कीमत करोड़ों में



नई दिल्ली। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है, जिसमें टोटल 163 फ्लोर हैं। कई भारतीय भी बुर्ज खलीफा में रहते हैं, जिन्होंने इस यूनीक बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदे हुए हैं। अगर आप भी बुर्ज खलीफा में फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो ये नामुमकिन नहीं है। हालांकि इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। आइए जानते हैं बुर्ज खलीफा में सबसे सस्ता फ्लैट कितने का मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बुर्ज खलीफा में सबसे सस्ता फ्लैट

बुर्ज खलीफा में सबसे सस्ता फ्लैट 25 लाख दिरहम का है। बयूत पोर्टल के अनुसार बुर्ज खलीफा में सबसे सस्ते 1 स्टूडियो अपार्टमेंट की कीमत 25 लाख दिरहम है, जो भारतीय करेंसी में करीब 6.11 करोड़ रुपये बनते हैं। एक स्टूडियो अपार्टमेंट (या स्टूडियो फ्लैट/एफिशिएंसी/बैचलर अपार्टमेंट) एक छोटा फ्लैट होता है, जहाँ लिविंग रूम, बेडरूम और किचन एक ही मुख्य, ओपन-प्लान कमरे में होते हैं, और आमतौर पर सिर्फ बाथरूम ही दीवारों से अलग होता है।
ये स्टूडियो अपार्टमेंट 548 वर्ग फीट में फैला है और फर्निश्ड है। इस अपार्टमेंट में 1 बाथरूम भी है।
सबसे महंगा अपार्टमेंट कितने का?

अब बात करते हैं बुर्ज खलीफा में सबसे महंगे अपार्टमेंट की। बुर्ज खलीफा में सबसे महंगे अपार्टमेंट की कीमत 10 करोड़ दिरहम का है। 10 करोड़ दिरहम भारतीय करेंसी में 244.67 करोड़ रुपये बनते हैं।
क्या हैं सबसे महंगे अपार्टमेंट की फैसिलिटी?

बुर्ज खलीफा में सबसे महंगा अपार्टमेंट एक पेंटहाउस है, जिसमें आपको 4 स्टूडियो और 5 बाथरूम मिलेंगे। पेंटहाउस एक लग्जरी, शानदार अपार्टमेंट होता है जो ऊंची बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर होता है। यह अपने बड़े लेआउट, प्रीमियम सुविधाओं (जैसे प्राइवेट टेरेस, पूल), शानदार नजारों और स्टैंडर्ड यूनिट्स की तुलना में ज्यादा प्राइवेसी के लिए जाना जाता है।
ये पेंटहाउस 7,161 वर्ग फीट में फैला है। हालांकि ये एक अनफर्निश्ड प्रॉपर्टी है। मगर इसकी बालकनी का साइज ही 2,178 वर्ग फीट है। इस प्रॉपर्टी के साथ आपको पार्किंग फैसिलिटी भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें - काजोल देवगन अब किराये से भी करेंगी कमाई, 9 साल में मिलेंगे करोड़ों रुपये; कहां है उनकी प्रॉपर्टी?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471285