search

Bihar STET Result 2025: बीएसईबी कभी भी जारी कर सकता है एसटीईटी रिजल्ट, स्कोरकार्ड इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

LHC0088 2025-12-31 13:27:07 views 1237
  

BSEB STET Result Date 2025



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET) 2025 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंतजार कभी भी खत्म हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट bihar-stet.com पर नतीजों की घोषणा की जाएगी। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कब हुई थी परीक्षा

Bihar STET 2025 का आयोजन राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14 से 31 अक्टूबर तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर 27 नवंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब फाइनल उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर अभ्यर्थियों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नतीजों के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जा सकती है।
पास होने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करना होगा अनिवार्य

बिहार एसटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। सामान्य वर्ग को इस परीक्षा में पास होने के लिए 50 फीसदी अंक, पिछड़ा वर्ग को 45.5 प्रतिशत अंक, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 42.5 प्रतिशत अंक एवं एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।

  
स्कोरकार्ड इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।  

  • स्टेप 1: बिहार एसटीईटी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bihar-stet.com पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं एग्जाम डेट चुनकर लॉग इन करना होगा।
  • स्टेप 4: इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।


यह भी पढ़ें- BSSC: बिहार 2nd इंटर लेवल भर्ती पदों में बढ़ोत्तरी, अब 24492 पदों पर होंगी नियुक्तियां, इस डेट तक आवेदन का मौका
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159863