search

MPPSC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट

Chikheang 2025-12-31 10:27:13 views 1035
  

MPPSC Recruitment 2025 Notification



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी आवेदन डेट्स के एलान कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम की तैयारियों में लगे हैं वे 20 जनवरी 2026 से ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 19 फरवरी 2026 निर्धारित है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 30 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट20 जनवरी 2026
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट19 फरवरी 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की डेट20 से 27 फरवरी 2026
फॉर्म में सुधार की लास्ट डेट27 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि12 मार्च 2026
परीक्षा की तिथि22 मार्च 2026

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्था से इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूर्ण कर ली हो वहीं अधिकतम आयु 40 वर्ष पूरी न की हो। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

Madhya Pradesh Engineering Service Exam Notification PDF
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ अन्य सभी वर्ग एवं एमपी से बाहर के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। मध्य प्रदेश के मूल निवासी जो एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन व ईडब्ल्यूएस वर्ग को एप्लीकेशन फीस 250 रुपये जमा करना होगा। लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 3000 रुपये अतिरिक्त फीस जमा करनी होगी।

यह भी पढ़ें- FSSAI: फूड एनालिस्ट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट से लेकर पीएचडी उत्तीर्ण कर सकते हैं अप्लाई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161628