search

हरियाणा में नए साल से पहले मौसम का यू-टर्न! पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बारिश, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

deltin33 2025-12-31 09:27:14 views 829
  



जागरण संवाददाता, सोनीपत। एनसीआर में करीब दो महीने से शुष्क बना मौसम अब करवट बदलने जा रहा है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय सर्कुलेशन विकसित हो रहा है। इसके चलते नमी एनसीआर सहित जिले तक पहुंचने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार से शुक्रवार तक आसमान में बादल छाए रहने और इस दौरान हल्की से मध्यम श्रेणी की वर्षा होने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग के मुताबिक 2 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा, जिससे रुक-रुक कर वर्षा हो सकती है। हालांकि इसके बाद जैसे ही सिस्टम कमजोर पड़ेगा, उत्तरी बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ेंगी। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा और नए साल की शुरुआत से तापमान छह डिग्री से भी नीचे जाने के आसार हैं, इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
कोहरे और नमी ने बढ़ाई परेशानी

मंगलवार को वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण घना कोहरा छाया रहा। कोहरा बूंदों की तरह बरसता नजर आया, जिससे पेड़-पौधे, सड़कें और आसपास का वातावरण भीगा रहा। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही और दृश्यता पांच मीटर के दायरे में सिमटी रही।

10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण कोहरा देर से छंटा और दोपहर करीब दो बजे जाकर धूप निकली। इससे पहले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर दुर्घटनाओं की भी सूचना मिली।
कोल्ड-डे जैसी स्थिति, तापमान में गिरावट

घने कोहरे और शीतलहर के कारण मंगलवार को दिनभर ठिठुरन बनी रही। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर तक धूप न निकलने से कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रही। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। विशेषज्ञों का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान और नीचे गिर सकता है।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में एग्री स्टैक परियोजना का विस्तार, अब हर किसान को मिलेगी डिजिटल आईडी


मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहली जनवरी को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। चार जनवरी तक कोहरा छाने के आसार बने रहेंगे।
-

- डाॅ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके, जगदीशपुर
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471133