search

आजमगढ़ में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

LHC0088 2025-12-30 18:27:56 views 1244
  

दुर्घटना के समय दोनों काम करने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहे थे।



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सरामयीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार के पास सोमवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर बैठा उसका साथी घायल हो गया। घायल का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के समय दोनों काम करने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

निजामबाद थाना क्षेत्र के मोहनाठ गांव निवासी 28 वर्षीया मोनू और 25 वर्षीय सोनू सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर में एक बेकरी पर काम करते हैं। सोमवार को भी दोनो काम पर गए थे, रात करीब आठ बजे दोनो बाइक से घर लौट रहे थे। संजरपुर बाजार के पास ही पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गयी।

इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया। हालत गंभीर देख दोनों को मंडलीय जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर चिकित्सक ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं पु‍ल‍िस मामले की व‍िवेचना कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159220