search

Weather Update : जमशेदपुर में ठंड का असर बरकरार, अभी बढ़ेगा पारा, नए साल पर मौसम रहेगा सुहावना

deltin33 2025-12-30 18:27:53 views 57
  

फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड की लौहनगरी जमशेदपुर में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार और मंगलवार को शहर घने कोहरे की चपेट में रहा, जिससे सुबह से ही दृश्यता काफी कम हो गई।    सोनारी एयरपोर्ट, डिमना लेक और शहर के प्रमुख इलाकों में धुंध की सफेद चादर छाई रही। दिन चढ़ने के बावजूद सूर्यदेव बादलों और कोहरे की ओट में छिपे रहे, जिससे लोग धूप के लिए तरसते नजर आए।



मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम होकर रिकॉर्ड 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही ठंड का असर और बढ़ गया, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।    पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और सरायकेला-खरसावां जिले में भी ठंड और कनकनी का यही हाल रहा। हालांकि, नववर्ष के जश्न को लेकर मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।    मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। जमशेदपुर और पूरे कोल्हान क्षेत्र में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।



पूर्वानुमान के अनुसार, एक जनवरी को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नववर्ष की सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।    मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि शाम के समय ठंड फिर बढ़ सकती है, इसलिए पिकनिक या बाहर घूमने की योजना बनाने वालों को गर्म कपड़ों के साथ निकलना चाहिए।



ठंड का असर शहर की दिनचर्या पर भी साफ दिख रहा है। जुबली पार्क में सुबह टहलने वालों की संख्या घट गई है। साकची और बिष्टुपुर के बाजारों में लोग शाम होते ही ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं।    चौक-चौराहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह ऑफिस जाना और दोपहिया वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1310K

Threads

0

Posts

4110K

Credits

administrator

Credits
413656

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com