search

Kitchen Vastu Tips: किचन की इस दिशा में न रखें ये सामान, वरना बढ़ जाएंगी आपकी समस्याएं

Chikheang 2025-12-30 16:49:19 views 486
  

Kitchen Vastu Tips in hindi (AI Generated Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई, घर का एक महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में इस स्थान के लिए आपको वास्तु (Kitchen Vastu dosh upay) के कुछ जरूरी नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि आप नकारात्मक प्रभावों से बचे रहें। आज हम आपको रसोई के जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इन दिशाओं का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार, किचन में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में भारी सामान या पानी की जुड़ी चीजें जैसे फ्रिज या सिंक आदि नहीं होना चाहिए। इससे आपको आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। किचन की दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि तत्व से जोड़कर देखा जाता है।

ऐसे में किचन की इस दिशा में गैस/चूल्हा आदि रख सकते हैं। रसोई की उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा को इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने के लिए उचित माना जाता है। इस सभी बातों का ध्यान रखने से घर में कलह, तनाव और धन हानि कम हो सकता है।

  


(AI Generated Image)
न रखें ये चीजें

किचन में कभी भी साफ-सफाई से संबंधित चीजों को नहीं रखना चाहिए। इस स्थान पर आपको झाड़ू या पोछा आदि रखने से बचना चाहिए, वरना इससे आपको मां अन्नपूर्ण नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही अगर आप रसोई में शीशा लगाते हैं, तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। वहीं कुछ लोग किचन में कूड़ेदान रखने की भी गलती करते हैं, जो वास्तु की दृष्टि से बिल्कुल ठीक नहीं माना गया। इससे भी आपको मां अन्नपूर्णा की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

  


(AI Generated Image)
बढ़ सकती है नेगेटिव एनर्जी

किचन में कभी भी गंदे या इस्तेमाल किए हुए कपड़े नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि इससे अशुभ घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, जिससे परिवार में तनाव और आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह, टूटे या चटके हुए बर्तनों व खराब पड़े उपकरणों को भी किचन में रखने से बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है और घर में सुख-समृद्धि भी रुक जाती है।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: गलत दिशा में खाना और सोना पड़ सकता है भारी, आज ही करें सुधार

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में कंगाली और क्लेश लाता है टूटा शीशा, वास्तु दोष से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161238