search

इजरायल को 25 फाइटर प्लेन देगा अमेरिका, बोइंग को दिया $8.6 बिलियन का कॉन्ट्रैक्ट

Chikheang 2025-12-30 14:44:42 views 410
  

इजरायल को 25 F-15 फाइटर जेट देगा अमेरिका



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई डील पक्की हुई है। पेंटागन ने सोमवार को कहा कि बोइंग को F-15 फाइटर जेट इजराइल प्रोग्राम के लिए $8.6 बिलियन का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अमेरिका ने इजरायल को 25 F-15 फाइटर जेट दिए

पेंटागन ने कहा, \“बोईंग को इजरायली वायु सेना के लिए 25 नए F-15IA विमानों को डिजाइन, निर्माण और वितरित करने के लिए $8.58 बिलियन तक का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसमें 25 अतिरिक्त विमानों का विकल्प भी शामिल है।\“ अमेरिका लंबे समय से अपने सबसे करीबी मध्य पूर्वी सहयोगी को हथियारों की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश रहा है।
गाजा हमलों के बावजूद अमेरिकी समर्थन जारी

अमेरिका भर में फिलिस्तीन समर्थक और युद्ध विरोधी प्रदर्शनकारियों ने गाजा पर इजराइल के विनाशकारी हमले के कारण वाशिंगटन द्वारा इजरायल को दिए जा रहे सैन्य समर्थन को खत्म करने की मांग की थी, लेकिन राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन में उन मांगों को पूरा नहीं किया गया है।

पेंटागन ने एक बयान में कहा कि कॉन्ट्रैक्ट का काम सेंट लुइस में किया जाएगा, और इसके 31 दिसंबर, 2035 तक पूरा होने की उम्मीद है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161038