search

उमर खालिद बहन की शादी में शामिल होने के बाद तिहाड़ जेल लौटा, जमानत अवधि हो गई खत्म

deltin33 2025-12-30 04:56:45 views 1003
  

जेएनयू के पूर्व शोधार्थी उमर खालिद ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत से मिली अंतरिम जमानत समाप्त होने के बाद दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपित और जेएनयू के पूर्व शोधार्थी उमर खालिद ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। खालिद ने यह कदम अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अदालत से मिली अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद उठाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने खालिद को 16 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक जमानत पर रिहा किया था। उमर खालिद, जो 2020 दिल्ली दंगों से जुड़े एक बड़े षड्यंत्र मामले में सितंबर 2020 से जेल में हैं, ने लगातार इन आरोपों से खुद को बेदाग बताया है।

खालिद ने कोर्ट से 14 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अंतरिम जमानत मांगी थी। खालिद की बहन की शादी 27 दिसंबर को निर्धारित थी। जमानत देते समय अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राहत केवल उनकी बहन की शादी के लिए दी जा रही है। अदालत ने खालिद से 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक दो जमानती पर जमानत देने का निर्देश दिया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470258