search

यूपी बोर्ड ने जारी की जिले के 197 केंद्रों की अंतिम सूची, 1.32 लाख परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

cy520520 2025-12-30 03:28:07 views 840
  

यूपी बोर्ड ने जारी की197 केंद्रों की अंतिम सूची।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची सोमवार को जारी कर दी। इस बार जिले में कुल 197 केंद्रों पर एक लाख 32 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि पिछले साल 199 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अंतिम सूची ऑनलाइन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर प्राप्त आपत्तियों एवं शिकायतों की विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद तैयार की गई है। प्रक्रिया के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद गठित समिति द्वारा परीक्षण कर संशोधित सूची शासन को भेजी गई। शासन स्तर पर परिषदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में अनुमोदन के बाद अंतिम सूची जारी की गई।

बोर्ड सचिव के अनुसार परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूची में केवल उन्हीं विद्यालयों को शामिल किया गया है, जो शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों पर खरे उतरते हैं।

किसी भी दागी अथवा विवादित विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। सूची जारी होते ही परीक्षार्थी एवं उनके अभिभावक वेबसाइट से अपने परीक्षा केंद्रों की जानकारी करने में जुट गए हैं।


बोर्ड ने प्रस्तावित 197 केंद्रों पर मुहर लगाते हुए अंतिम सूची जारी कर दी है। सूची में मानक पूरा करने वाले विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। अब इन्हीं केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसमें अब किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा। -डॉ. अमरकांत सिंह, डीआईओएस।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156813