search

आईएएस टाॅपर 2024 शक्ति दुबे, ठाकुर बांकेबिहारी के किए दर्शन; उनके साथ मथुरा आए नौ प्रशिक्षु

deltin33 2025-12-30 02:27:05 views 1241
  

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करतीं शक्ति दुबे।



जासं, मथुरा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2024 बैच के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल इन दिनों धर्मनगरी मथुरा के दौरे पर है। उत्तर प्रदेश कैडर के इन अधिकारियों के साथ यूपीएससी टापर रहीं शक्ति दुबे भी मौजूद हैं। यह दल अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और मैदानी स्तर की चुनौतियों को समझने के लिए चार दिवसीय दौरे पर आया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को मथुरा पहुंचते ही प्रशिक्षु अधिकारियों ने सबसे पहले ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। प्रशिक्षुओं के दल ने वृंदावन स्थित प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने संत प्रेमानंद से मार्गदर्शन मांगा कि वो अपनी प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत कर रहे हैं।

किन चीजों का ध्यान रखें कि अच्छे से देश की सेवा कर सकें। संत प्रेमानंद ने उन्हें कहा कि प्रलोभन और भय लोगों को अपने धर्म से गिरा देती हैं। अपने कर्तव्य के पालन में इन्हीं दो चीजों से बचने की आवश्यकता है।  

इसके पश्चात, अधिकारियों ने जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया और ब्रज की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक स्थिति से परिचित हुए।
दौरे के दौरान युवा अधिकारियों ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समय बिताया और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून व्यवस्था और जनसुनवाई जैसी प्रशासनिक गतिविधियों की बारीकी से समझा। यह चार दिवसीय

अध्ययन दौरा मंगलवार को संपन्न होगा, जिसके बाद सभी अधिकारी यहां से रवाना हो जाएंगे। इस दौरे का उद्देश्य नए अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से पहले व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470519