search

दुनिया के 10 मशहूर सूप, जिनके बिना अधूरी है हर फूडी की लिस्ट

Chikheang 2025-12-29 21:42:36 views 1007
  

दुनिया के इन 10 फेमस सूपों ने हर जगह मचा रखी है धूम (Picture Credit - Canva)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सूप केवल एक डिश नहीं, बल्कि एक अहसास है। चाहे वह कड़ाके की ठंड हो या हल्की सर्दी, एक गर्म सूप का बाउल शरीर को तुरंत सुकून देता है। यह हमेशा दिल और सेहत दोनों को सुकून देता है। लेकिन सूप सिर्फ खाना नहीं, बल्कि हर देश की संस्कृति, मौसम और परंपरा की कहानी भी होता है। आज हम आपको दुनिया के उन 10 चुनिंदा सूपों की सैर कराएंगे, जो अपने कल्चर और टेस्ट के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
टोंकोत्सु रामेन (Tonkotsu Ramen, Japan)

  

(Picture Credit - Canva)

टोंकोत्सु रामेन एक फेमस जापानी नूडल सूप है, जो अपने गहरे स्वाद और मलाईदार बनावट के लिए जाना जाता है।
काल्डो वर्डे (Caldo Verde, Portugal)

  

(Picture Credit - Canva)

पुर्तगाल का मशहूर और पारंपरिक काल्डो वर्डे हरा सूप  है, जिसे हरी पत्तेदार सब्जियां, आलू, लहसुन, प्याज और पुर्तगाली सॉसेज से बनाया जाता है।
चुपे डे कैमरोन्स (Chupe De Camarones, Peru)

  

(Picture Credit - Canva)

दुनिया के फेमस सूप में से एक चुपे डे कैमरोन्स भी है, जो पेरू का एक स्वादिष्ट, गाढ़ा और मलाईदार झींगा चाउडर है। यह खाने में बेहद बेहतरीन होता है।
टॉम युम गूंग (Tom Yum Goong, Thailand)

  

(Picture Credit - Canva)

टॉम युम गूंग थाईलैंड का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला सूप है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है, जो थाईलैंड की पहचान के लिए भी जाना जाता है।
गुम्बो (Gumbo, United States)

  

(Picture Credit - Canva)

संयुक्त राज्य अमेरिका का मशहूर गुम्बो एक स्वादिष्ट और पौष्टिक स्टू है, जिसे लोग खाना खूब पसंद करते हैं। अगर आप यूएस जाएं, तो इसे खाना न भूलें।
यायला कोरबासी (Yayla Corbasi, Turkey)

  

(Picture Credit - Canva)

तुर्की का एक पारंपरिक और स्वादिष्ट यायला कोरबासी दुनिया के मशहूर सूप में से एक है। यह चावल, दही और पुदीने के साथ बनाया जाता है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
बूइलाबेसे (Bouillabaisse, France)

  

(Picture Credit - Canva)

दुनिया के फेमस सूप में से एक बूइलाबेसे भी है, जिसे खाने दूर-दूर से लोग फ्रांस आते हैं। यह काफी मसालेदार और खाने में टेस्टी होता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।
ग्राउंडनट सूप (Groundnut Soup, West Africa)

  

(Picture Credit - Canva)

साउथ अफ्रीका की फेमस ग्राउंडनट सूप अपने शानदार टेस्ट के लिए जाना जाता है। सूप में नट्स होने के कारण यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
मोहिंगा (Mohinga, Myanmar)

  

(Picture Credit - Canva)

मोहिंगा म्यांमार का एक बर्मी चावल नूडल सूप है। इस सूप की यह खासियत है कि इसमें कैटफिश सूप स्टॉक का इस्तेमाल किया जाता है।
गाजपाचो (Gazpacho, Spain)

  

(Picture Credit - Canva)

टमाटर, खीर, शिमला मिर्च, प्याज, जैतून का तेल, लहसुन और सिरका जैसी ताजी, कच्ची सब्जियों से बना गाजपाचो स्पेन का फेमस ठंडा सूप है। जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।

यह भी पढ़ें - Paush Putrada Ekadashi Bhog: श्रीहरि को लगाएं \“नारियल रबड़ी\“ का भोग, नोट कर लें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें - लंच हो या डिनर, इस आसान तरीके से बनाएं देसी स्टाइल आलू-मटर चोखा; स्वाद जीत लेगा सबका दिल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161038