search

गेहूं की फसल के लिए अच्छी है ये सर्दी, नूंह में कोहरे के प्रकोप के साथ ही रात का तापमान 7 डिग्री तक गिरा

Chikheang 2025-12-29 20:57:51 views 1237
  



शिशपाल सहरावत, नूंह। क्षेत्र में वर्ष के आखिरी दिनों में सर्दी व कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, रात का तापमान सात डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, सुबह के समय भारी कोहरे रहा। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वाहन दिन में भी लाइट जलाकर निकले। ठिठुरन बढ़ने के कारण बच्चे गर्म कपड़े पहनकर स्कूल जाते नजर आए। वहीं कोहरे को फसलों के लिए ठीक माना गया है। क्योंकि जिले में एक लाख 65 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं तथा लगभग 30, 000 हेक्टेयर भूमि में सरसों की फसल बोई गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के मौसम में गेहूं की फसल में नई जान आ जाती है। ठंड खासकर गेहूं की फसल के लाभदायक मानी गई है।

वहीं दूसरी तरफ कोहरे के कारण यातायात पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस की तरफ से रिफलेक्टर लगाने की प्रक्रिया जारी तथा चालान काटने का सिलसिला भी जारी है। मौसम विभाग के डाॅ. मंजीत के अनुसार कोहरे व ठंड का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग ठंड से बचे।
कोहरे के कारण पुलिस हुई अलर्ट

क्षेत्र में लगातार पड़ रहे घने कोहरे को लेकर जिला यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। धुलावट केएमपी ट्रैफिक थाना प्रभारी श्री कृष्णा दहिया की माने तो अब तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक दिसंबर से 27 दिसंबर तक 3789 चालान कर 19 लाख से अधिक जुर्माना लगाया गया है।

जिसमें 64 हजार रुपये के करीब जुर्माना वसूल किया जा चुका है। केएमपी ट्रैफिक थाना प्रभारी श्री कृष्णा दहिया ने बताया कि यह अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उनके लिए आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है।

यातायात नियमों की उल्लंघना पर सिर्फ जुर्माना लगना या चालान करना ही उनका उद्देश्य नहीं है,उनका असली उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना है। धुलावट केएमपी ट्रैफिक थाना पुलिस की माने तो बीच-बीच में अभियान चला कर वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ ही करीब 3000 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई थी।

यह भी पढ़ें- कई राज्यों में एटीएम लूट का मास्टरमाइंड मुबारक अली दबोचा गया, मेवात के इस गैंग ने कर रखा था परेशान


कोहरा रबी की फसल के लिए लाभदायक होता है। खासकर गेहूं की फसल में कोहरे की औस की बूंद पेड़ के तने के माध्यम से नीचे तक जाती है। जिसमें नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती है। इससे पौधे में नई ताकत आती हैे।
-

- विरेंद्र सिंह आर्य, कृषि उप निदेशक नूंह


बीते दिनों भी उन्होंनें यातायात नियमों के उल्लंघन पर 296 वाहनों का चालान कर 3,24,000 का जुर्माना वसूला था। अब 3,789 चालान अलग किए हैं।
-

- श्रीकृष्ण दहिया ,केएमपी ट्रैफिक थाना प्रभारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160975