search

नैनीताल विंटर कार्निवाल: खगोल प्रेमियों ने देखा चांद पर शिव शक्ति प्वाइंट

Chikheang 2025-12-29 20:57:52 views 779
  

नैनीताल में दूरबीन से खगोलीय गतिविधियों को देखते पर्यटक। जागरण



जागरण संवादाता, नैनीताल : नैनीताल में विंटर कार्निवाल में स्टार नाइट के साथ ही स्टार गेजिंग नाइट की धूम रही। खगोल प्रेमियों ने ग्रह नक्षत्रों का दीदार किया। चंद्रमा की जमीन पर चंद्रयान- 3 का लैंडर विक्रम का लैंडिंग स्थल शिव शक्ति प्वाइंट को दूरबीन से निहारा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल विंटर कार्निवाल के तहत कास्मइकाई स्टार गेजिंग संस्था द्वारा स्टार गेजिंग नाइट आयोजित की गई थी। संस्था के संस्थापक प्रमोद खाती और उनकी टीम सैलानियों समेत स्थानीय नागरिकों को दूरबीन के जरिये स्याह आसमान में टिमटिमाते तारों की दुनिया के रहस्य समझा रहे थे।

इस दौरान खगोल दर्शियों की सर्वाधिक रुचि चंद्रयान 3 के चांद के संदर्भ के सफर में दिखाई दी। विशेषज्ञों ने बताया कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किमी दूर स्थित जमीन पर चंद्रयान 3 ने लैंड किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2023 को शिव (शक्ति का स्रोत) और शक्ति (ऊर्जा) के प्रतीक के रूप में नामित कर दिया।

इस दौरान दर्शकों ने अर्थशाइन का भी लुत्फ उठाया। अर्थशाइन वह स्थल है, जहां पृथ्वी का प्रतिबिंब चंद्रमा की सतह पर दिखाई देता है। इसी क्रम में बृहस्पति व मंगल ग्रह को भी निहारा।

स्टार गेजिंग को लेकर नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने कहा कि खगोलीय दुनिया के प्रति जागरूकता को लेकर यह निश्शुल्क कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्टार गेजिंग में सौ से अधिक सैलानी पहुंचे और नैनी झील से जुड़े बैंड स्टैंड से ग्रह नक्षत्रों से रूबरू हुए।

यह भी पढ़ें- मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान ने मचाई धूम, गानों पर देर रात तक झूमे दर्शक

यह भी पढ़ें- मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल की धूम, दिखा लोक संस्कृति और स्वाद का संगम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160876