search

मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

deltin33 2025-12-29 20:27:32 views 962
  

उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती जख्मी। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, मधेपुरा। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मकर्री गांव के पास एसएच 91 पर सोमवार दोपहर क़रीब एक बजे एक अनियंत्रित हाइवा ने ऑटो को जोरदार ठोकर मार दी।

मौके पर ही ऑटो सवार पिता की मौत हो गई। पुत्र गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार गांव के अरूण कुमार (50) के रूप में हुई है, जबकि जख्मी कृष्ण कुमार मृतक का पुत्र बताया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिता-पुत्र ऑटो पर सवार होकर धान की बोरी लेकर बिहारीगंज जा रहे थे। अनियंत्रित हाइवा ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने अरूण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि जख्मी पुत्र कृष्ण कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

चिकित्सक डॉ. गौतम प्रकाश ने जख्मी पुत्र की भी हालत नाज़ुक बताया है। चिकित्सक के मुताबिक जख्मी के ब्रेन में गहरी चोट है। दोनों कान से खून बह रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास सड़क जाम कर दिया है। लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंगन्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंगन्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470228