search

विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और श्रेयसी सिंह ने बिहार में बैडमिंटन के विकास की संभावनाओं पर किया जोर

Chikheang 2025-12-29 19:57:38 views 1236
  

सायना नेहवाल और श्रेयसी सिंह दोनों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया



जागरण संवाददाता, पटना। आज विभागीय कार्यालय में विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी और पद्मश्री सम्मानित सायना नेहवाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। सायना नेहवाल और श्रेयसी सिंह दोनों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और बिहार में खेल विकास, विशेषकर बैडमिंटन के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

खेल विभाग ने सायना नेहवाल और श्रेयसी सिंह से बिहार में बैडमिंटन और अन्य अवर खेल संरचनाओं के विकास में सहयोग करने का आग्रह किया। दोनों खिलाड़ियों ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और राज्य में बैडमिंटन को नई ऊचाई तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण, रोड मैप और प्रतियोगिताओं के आयोजन में मार्गदर्शन देने की इच्छा व्यक्त की।

  

सायना नेहवाल ने कहा कि बिहार में युवा खिलाड़ियों में बहुत प्रतिभा है और यदि उन्हें सही दिशा, प्रशिक्षण और अवसर मिले तो वे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। श्रेयसी सिंह ने भी बिहार के खिलाड़ियों के कौशल विकास और बैडमिंटन की संभावनाओं पर अपनी राय साझा की। दोनों ने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं के लिए बेहतर वातावरण बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री बी. राजिंदर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रवींद्रन शंकरण भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सायना नेहवाल और श्रेयसी सिंह के मार्गदर्शन से बिहार के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित होंगे।

बैडमिंटन के विकास के अलावा इस बैठक में अन्य खेलों के प्रशिक्षण केंद्र, प्रतियोगिताओं और अवसंरचना के विस्तार पर भी विचार-विमर्श हुआ। इससे राज्य में खेलों के समग्र विकास और युवा प्रतिभाओं के लिए अवसर बढ़ाने की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी।

सायना नेहवाल और श्रेयसी सिंह का यह दौरा बिहार में बैडमिंटन और अन्य खेलों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन से राज्य के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकते हैं और देश का नाम रोशन करेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161128