अमरोहा में 1.81 लाख मतदाताओं के नाम कटने से बदलेंगे राजनीतिक समीकरण! बिना मैपिंग वाले वोटर्स को जाएंगे नोटिस - Gray Area - Deltin55| Indian gambling published
search

अमरोहा में 1.81 लाख मतदाताओं के नाम कटने से बदलेंगे राजनीतिक समीकरण! बिना मैपिंग वाले वोटर्स को जाएंगे नोटिस

LHC0088 2025-12-29 19:57:36 views 124
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अमरोहा। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 1,81,461 मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 58619 मतदाताओं के नाम धनौरा विस क्षेत्र से काटे जाएंगे जबकि, सबसे कम 33763 मतदाताओं के नाम नौगावां सादात विस क्षेत्र कटेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे क्योंकि, बीते विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का आंकड़े से अधिक मतदाता एसआइआर में बाहर होंगे। 42243 मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। 31 दिसंबर के बाद उनको नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे जाएंगे।
धनौरा विस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 58619 व नौगावां में सबसे कम 33763 मतदाताओं के नाम कटेंगे



जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 1370374 थी लेकिन, चारों विस क्षेत्र की मतदाताओं की सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में उनकी संख्या घट गई है। 1188931 मतदाताओं के गणना प्रपत्र ही प्रशासन डिजिटाइज्ड करवा पाया है। 42243 मतदाताओं की मैपिंग ही नहीं हो पाई है। 28079 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है जबकि, 32846 ने गणना प्रपत्र ही नहीं भरे हैं। 85430 दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। बाकी अन्य मतदाता हैं।
31 दिसंबर बीतने के बाद बिना मैपिंग वाले 42243 मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

1.81461 मतदाताओं का नाम सूचियों से हटाया जा सकता है। इसमें सबसे अधिक 58619 मतदाता धनौरा विधानसभा क्षेत्र के हैं। इसके अलावा नौगावां सादात विस के 33763, अमरोहा के 43105 व हसनपुर 45974 मतदाता शामिल हैं। हर विधानसभा में मतदाताओं के वोट कटेंगे तो उसका प्रभाव राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ेगा। इससे समीकरणों में बड़ा बदलाव भी आ सकता है। क्योंकि, प्रत्येक विस क्षेत्र में प्रत्याशियों की जीत से अधिक मतदाताओं के नाम कटेंगे।
विस का नाम बगैर मैपिंग वाले मतदाता

  • मंडी धनौरा 10386
  • नौगावं सादात 5899
  • अमरोहा 13540
  • हसनपुर 12418


31 दिसंबर के बाद बिना मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। उनसे आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में एक मांगा जाएगा। यदि वह दस्तावेज दे देते हैं तो संबंधित मतदाता का गणना प्रपत्र सही मान लिया जाएगा। न देने पर सूची से नाम काटा जाएगा। निधि गुप्ता वत्स, डीएम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
141719

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com