search

Noida Weather: घने कोहरे और ठंडी हवाओं से छूट रही कंपकंपी, ग्रेटर नोएडा की प्रदूषित हवा बढ़ा रही मुश्किल

LHC0088 2025-12-29 10:26:47 views 1033
  



जागरण संवाददाता,नोएडा। शहरवासियों का रविवार प्रदूषित हवा के बीच बीता। रात का गिरता पारा और रेड जोन में हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सर्दी से बचने के लिए धूप में बैठना मतलब प्रदूषण के बीच खुद को स्वस्थ रखने की जद्दोजहद करना। नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 419 और ग्रेटर नोएडा का 434 गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

देश का सबसे प्रदूषित ग्रेनो और नोएडा दूसरे नंबर पर रहा। लगातार दो दिनों से शहर की हवा गंभीर श्रेणी में रहने से लोगों को सांस लेने में मुश्किल हो रही है। वीकेंड का मजा बढ़ते प्रदूषण ने खराब कर दिया। सर्द हवाओं के चलने से और घना कोहरा बने रहने से सुबह से ही वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

सुबह 150 मीटर की दृश्यता रही। वहीं अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान अधिक गिरने से अधिकतम तापमान भी गिरेगा।
एक जनवरी को वर्षा से गिरेगा पारा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन दिनों तक घना कोहरा रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही जनवरी का पहले दिन वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। वर्षा होने से दिन और रात का तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।

इससे रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सर्द हवाओं के साथ पारा गिरने से कोल्ड वेव चल सकती है। इससे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा।

    शहर एक्यूआई
   
   
   ग्रेटर नोएडा
   434
   
   
   नोएडा
   419
   
   
   गाजियाबाद
   414
   
   
   दिल्ली
   319
   
   
   गुरुग्राम
   353
   
रात का गिरता तापमान

  

    तिथि अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   29 दिसंबर
   16
   8
   
   
   30 दिसंबर
   15
   9
   
   
   31 दिसंबर
   14
   8
   
   
   1 जनवरी
   12
   4
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158564