search

अब कुत्ते पालने के लिए भी देना पड़ेगा टैक्स... इस शहर के लिए आएगा बिल; क्यों पड़ गई इसकी जरूरत?

deltin33 2025-10-7 01:25:56 views 1294
  बोल्जानो नगरपालिका में बहुत जल्द इस संबंध में बिल पेश किया जाएगा (फोटो: जागरण)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप चाहें दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, एक तबका आपको ऐसा जरूर मिलेगा, जिन्हें कुत्तों से बेहद हमदर्दी होती है। ये लोग खुद को डॉग लवर्स कहलाना पसंद करते हैं। भारत में कुत्तों के किसी भी राह चलते इंसान को काट लेने की घटनाएं आम हैं। सड़क पर कुत्तों द्वारा की जाने वाली गंदगी की तो बात ही क्या करें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन जिस समस्या का हल भारत में नहीं निकल पाया, उसे इटली के एक शहर ने सुलझाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस शहर का नाम बोल्जानो है। बोल्जानो में कुत्ते पालने वाले मालिकों पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। बोल्जानो नगरपालिका में बहुत जल्द इस संबंध में बिल पेश किया जाएगा।


2008 तक लागू था नियम

दरअसल इटली के शहर बोल्जानो में 2008 तक यह नियम लागू था। इसे डॉग टैक्स कहते थे। लेकिन बाद में इसे रद कर दिया गया और इसकी जगह नया नियम लाया गया। इसमें सभी कुत्तों के डीएनए परीक्षण को अनिवार्य कर दिया गया था। इसकी वजह ये थी कि सड़क पर गंदगी करने वाले कुत्तों के मालिकों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाया जा सके।

लेकिन अब एक बार फिर से कुत्ता पालने वाले मालिकों पर टैक्स लगाने की तैयारी है। बोल्जानो में कुत्ता पालने वाले लोगों से हर साल 100 यूरो का टैक्स लिया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर कोई टूरिस्ट शहर में कुत्ते के साथ घूमने आता है, तो उसे भी प्रतिदिन 1.5 यूरो का शुल्क चुकाना होगा।



हालांकि इस बिल की काफी आलोचना भी की जा रही है। बता दें कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे कई नियम हैं, जिनके बारे में सुनकर आपको आश्चर्य होगा। लंदन, न्यूयॉर्क और अन्य कई शहरों में तो अपनी कार ले जाने के लिए भी लोगों को टैक्स चुकाना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Tax on Pets: अगर टैक्स जमा नहीं किया तो आपका Dog हो जाएगा जब्त, निगम उठाने जा रहा ये कदम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521