search

दिल्ली के रोहिणी में 129 लोगों ने देहदान और 355 लोगों अंगदान के लिए कराए रजिस्ट्रेशन

LHC0088 2025-12-29 05:55:58 views 1252
  

रोहिणी में रविवार को दधीचि देह दान समिति 60वें उत्सव में भाग लेते केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक कुलवंत राणा व अन्य जागरण



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-16 स्थित शहीद सुखदेव कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को दधीचि देह दान समिति उत्तरी क्षेत्र का 60वां उत्सव श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया गया। इस मौके पर 129 लोगों ने देहदान व 355 लोगों अंग दान के लिए रजिस्ट्रेशन कराए। कार्यक्रम का शुभारंभ संखनाद के साथ हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त संघचालक डॉ. अनिल अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, डीडीसी चेयरमैन उत्तर-पश्चिम दिल्ली व रिठाला विधायक कुलवंत राणा, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री विनय आर्या सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता दधीचि देह दान समिति उत्तरी क्षेत्र के संयोजक ज्ञान प्रकाश तायल ने की।

कार्यक्रम के आरंभ में लघु फिल्म क्लिप्स के माध्यम से छात्रों और उपस्थित जनसमूह को देहदान व अंगदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ऐसे 81 परिवारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने परिजनों की देह अथवा अंग दान कर अनेक जीवन बचाने में योगदान दिया। विधायक कुलवंत राणा ने स्वयं संकल्प पत्र भरकर लोगों से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की।

विनय आर्या ने वैदिक परंपराओं के संदर्भ में अंग व देहदान का महत्व स्पष्ट किया। डा. अनिल अग्रवाल ने दधीचि ऋषि और राजा शिवि की कथाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति में देहदान के महत्व को समझाया। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने चिकित्सकीय दृष्टि से देहदान की उपयोगिता बताई। समिति ने बताया कि अब तक 506 देहदान, 1300 से अधिक नेत्रदान और हजारों अंगदान कराए जा चुके हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158645