search

आने वाले साल में भारतीय क्रिकेट का बढ़ेगा रुतबा! 2026 में इन बड़े टूर्नामेंट पर रहेंगी सभी की नजरें

Chikheang 2025-12-29 01:01:50 views 1016
  

भारतीय क्रिकेट टीम के 2026 में इवेंट शेड्यूल।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए साल 2025 शानदार रहा। महिला और पुरुष टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। अब सभी की निगाहें 2026 पर टिकी हैं। क्योंकि इस साल भी भारत के पास कई बड़े इवेंट्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने का शानदार मौका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसकी शुरुआत जनवरी के आखिरी सप्ताह से हो जाएगी, जब अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप में उतरेगी। युवा कंधों पर एक बार फिर इतिहास बनाने के सुनहरा मौका है। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद मेंस और विमेंस का टी20I वर्ल्ड कप खेला जाएगा।
युवा कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

15 जनवरी 2026 से अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। इस बार इसकी मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। 6 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन भारत को ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड, यूएसए और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 15 जनवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी। कप्तान आयुष महात्रे और वैभव सूर्यवंशी पर छठी बार खिताब जिताने की जिम्मेदारी होगी।
विजेता (5 बार):-

  • 2000 (कप्तान: मोहम्मद कैफ)
  • 2008 (कप्तान: विराट कोहली)
  • 2012 (कप्तान: उन्मुक्त चंद)
  • 2018 (कप्तान: पृथ्वी शॉ)
  • 2022 (कप्तान: यश धुल)

घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका

7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा। साल 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता था। घर में होने की वजह से भारत के पास होम एडवांटेज रहेगा। ऐसे में टीम के पास इतिहास रचने के मौका होगा। भारत पहला मेजबान देश बनना चाहेगा, जिसने टी20 वर्ल्ड कप जीता हो।
महिला टीम के पास भी इतिहास रचने का मौक

इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। 2025 वनडे वर्ल्ड जीतकर भारतीय महिला टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे में वह टी20 वर्ल्ड कप जीतकर एक और इतिहास लिखना चाहेगी।
एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम से गोल्ड की उम्मीद

एशियन गेम्स में क्रिकेट की वापसी होग गई है। साल 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स में भारतीय मेंस और विमेंस टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। आगामी एशियन गेम्स में भी फैंस को उम्मीद होगी की टीम अपने दबदबे को बरकरार रखे और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाए।

यह भी पढे़ं- Year Ender: 2025 की वो टॉप पांच बैटिंग पारियां, जिसने भारतीय फैंस को दिए न भूलने वाले पल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160577