search

सि‍वान में आठवीं तक के पठन-पाठन पर इस दिन तक लगी रोक; हल्‍की फुहार ने मौसम को क‍िया और सर्द

deltin33 2025-12-29 00:27:18 views 365
  

सिवान के स्‍कूलों के लिए आया डीएम का आदेश। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, सिवान। जिले में चल रही शीतलहर और विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में कम तापमान की स्थिति है।

इसको देखते हुए कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में 29 दिसंबर से आगामी चार जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसको लेकर जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने आदेश जारी किया है। विद्यालयों में कक्षा आठवीं के बाद की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक पूरी सावधानी के साथ संचालित करने का निर्देश दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे भोजन के लिए

डीएम ने कहा है कि मिशन दक्ष एवं प्री-बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन को इससे मुक्त रखा गया है।

जबकि सभी आंगनबाडी केंद्रों का संचालन दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच सिर्फ बच्चों को पके हुए भोजन उपलब्ध कराने हेतु खोले जाएं।

उन्होंने जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ हीं अभिभावकों से भी यह अपील की गई है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आदेश का अनुपालन करें।  
हल्की बारिश ने अचानक बढ़ाई ठंड

मौसम में आए अचानक बदलाव ने गलन के साथ ही ठंड को बढ़ा दिया है।आंदर में शनिवार की रात 8 बजे से शुरू हुई बारिश रविवार की सुबह 8 बजे तक जारी रही।

पूरी रात हुई रुक रुक बारिश ने ठंड के प्रकोप को बढ़ा दिया है।धूप न निकलने से तमाम लोग दिन भर रजाइयों में ही कैद रहे।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बारिश इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़नी तय है। इस बार ठंड की शुरुआत देर से हुई है, इसलिए फरवरी महीने तक ठंड पड़ने के आसार है।  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469866