search

Ebo Noah Prophecy: क्या सच में खत्म होने वाली है दुनिया? यहां जानें ईबो नोआ की भविष्यवाणी का पूरा गणित

deltin33 2025-12-29 00:27:20 views 801
  

Ebo Noah Prophecy: ईबो नोआ की भविष्यवाणी



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ebo Noah Prophecy: साल 2026 की शुरुआत होने वाली है। लोग नए साल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, साल 2026 को लेकर कई अकल्पनीय भविष्यवाणी की जा रही है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अगले साल दुनिया खत्म हो जाएगी या दुनिया प्रलय की ओर बढ़ रही है। इससे पहले भी इस प्रकार की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें दावा किया गया था कि जल्द दुनिया खत्म हो जाएगी। ये दावे पूरी तरह निराधार थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर्तमान समय में भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को घाना का पैगंबर कहने वाले ईबो नोआ दावा कर रहे हैं कि दुनिया में प्रलय आने वाला है। इस वीडियो को लेकर लोगों में मतभेद हैं। कई इसे सही मानते हैं। वहीं, कई लोगों का कहना है कि लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा किया जाता है। आइए, ईबो नोआ की भविष्यवाणी का पूरा गणित समझते हैं-
ईबो नोआ कौन हैं? (Who Is Ebo Noah)

ईबो नोआ मूलतः घाना का निवासी है। घाना अफ्रीका महादेश का एक देश है। यह देश मुख्यतः पर्यटन और उससे संबंधित चीजों पर निर्भर है। ईबो नोआ खुद को पैगंबर मानता है और सोशल मीडिया पर ईबो नोआ के काफी \“फोलोअर्स\“ हैं। इंस्टाग्राम पर ईबो नोआ के 40 हजार से अधिक \“फोलोअर्स\“ हैं।

घाना के स्वघोषित पैगंबर ईबो नोआ ने एक वीडियो में दावा किया है कि बड़े दिन यानी क्रिसमस के दिन से दुनिया की तबाही शुरू होगी। इस वीडियो में ईबो नोआ अजीबोगरीब पोशाक में दिख रहे हैं। ईबो नोआ वीडियो में बोरा धारण कर रखे हैं। इससे पहले भी सोशल मीडिया यूट्यूब पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इस प्रकार का ही दावा किया गया था।
क्या है ईबो नोआ की भविष्यवाणी?

  

इंस्टाग्राम के वीडियो में ईबो नोआ यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि क्रिसमस यानी 25 दिसंबर से दुनिया की तबाही शुरू होगी। अब पहले की तरह नहीं, बल्कि उससे अधिक बारिश होगी। इससे दुनिया में बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाएगी। यह आपदा सामान्य नहीं, बड़ी होगी और इससे क्षति भी अधिक होगी। इसका सीधा असर आम जनमानस, कृषि और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ेगा। घाना के पैगंबर ईबो नोआ ने दावा में बाइबल को आधार बनाया है। वीडियो में ईबो नोआ के हाथ में बाइबल है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने फोलोअर्स से यह भी कहा है कि उन्हें गॉड से यह आदेश मिला है कि लोगों को नाव बनाने की सलाह दी जाए, ताकि आपदा के समय इससे राहत मिले। वीडियो में ईबो नोआ कई (8) नाव बनाने का निर्देश देते नजर आ रहे हैं। उनका मत है कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में नाव ही एक मात्र सहारा है, जिससे जीवन सुरक्षित हो सकता है।

वहीं, पुराने दावे असफल होने के बाद एक अन्य वीडियो जारी कर घाना के स्वघोषित पैगंबर ईबो नोआ ने कहा है कि ईश्वर ने समय सीमा बढ़ा दी है। साथ ही नाव बढ़ाने के लिए भी समय सीमा बढ़ा दी है।
सच क्या है? (Ebo Noah Prophecy)

  

ईबो नोआ की भविष्यवाणी चर्चा का विषय है। ईबो नोआ की भविष्यवाणी को लेकर लोग दो खेमे में बंट गए हैं। कई लोगों ने इसे भ्रामक और मानव समाज के लिए सही नहीं बताया है। उनका कहना है कि बाइबिल में भी जिक्र है कि अब दुनिया में विनाशकारी बाढ़ नहीं आएगी। इसके लिए लोग उनकी भविष्यवाणी को असत्य बता रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि ऐसी भ्रामक बातों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें- क्या साल 2026 में मचेगी भारी तबाही, नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों से दहशत में है दुनिया

यह भी पढ़ें- साल 2025 के लिए नास्त्रेदमस ने की थीं ये भविष्यवाणी, जानिए कितनी बैठीं सटीक

अस्वीकरण: \“\“इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है\“\“।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469890