search

चाइना डोर का कहर, बाल-बाल बचे धर्म रक्षा सेवा मंच के अध्यक्ष, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

deltin33 2025-12-28 22:27:37 views 1049
  

घायल सोनू अरोड़ा।  



जागरण संवाददाता मोगा। मोगा में शनिवार को बुघीपुरा बाईपास से अपने घर लौटते समय धर्म रक्षा सेवा मंच के अध्यक्ष सोनू अरोड़ा चाइना डोर का शिकार बन गए। तेज धार वाली चाइना डोर अचानक उनके गले में आकर फंस गई, जिससे उनके गले पर हल्के निशान पड़ गए। गनीमत रही कि समय रहते उन्होंने स्थिति को संभाल लिया और उनकी जान बच गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोनू अरोड़ा ने बताया कि शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण वह अपने निजी कार्य निपटाकर जीटी रोड के रास्ते घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक पतंग की डोर उनके गले में फंस गई। उन्होंने तुरंत हाथ आगे बढ़ाकर डोर हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक डोर उनके गले को छू चुकी थी और हल्की चोट लग चुकी थी।  

उन्होंने चाइना डोर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे उसमें असफल रहे।  

  

यह भी पढ़ें- पंजाब उद्योग में लेबर संकट गहराया, 30 प्रतिशत तक उत्पादन प्रभावित; स्किलड़ लेबर न आने से बढ़ रही परेशानी
बसंत पंचमी तक सतर्क रहने की जरूरत

उन्होंने बताया कि भले ही अभी बसंत पंचमी का समय पूरी तरह नहीं आया है, लेकिन मौसम साफ होने और छुट्टी के चलते शनिवार को दिन के समय ही बच्चे घरों की छतों पर पतंगबाजी कर रहे थे। इस दौरान प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है।

लोगों को बसंत पंचमी तक सतर्क रहने की जरूरत है। जो उनके साथ हुआ है, आगे भी अन्य से साथ हो सकता है।

  

यह भी पढ़ें- पंजाब में महिला दोस्त ने युवक को घर बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े उतार कर क्लिक किए अश्लील फोटो; फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे
चाइन डोर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत

सोनू अरोड़ा ने कहा कि चाइना डोर के कारण पहले भी कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद शहर में इसकी खुलेआम बिक्री चिंता का विषय है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।  

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केवल विक्रेताओं पर ही नहीं, बल्कि चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी निर्दोष की जान खतरे में न पड़े।
कई लोग हो चुके गंभीर चोटों का शिकार

उन्होंने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि खत्री सभा के वरिष्ठ सदस्य राकेश सितारा के बेटे भी कुछ समय पहले चाइना डोर की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उनके गले का ऑपरेशन कराना पड़ा था। इस घटना ने भी शहरवासियों को झकझोर दिया था।

  

यह भी पढ़ें- पंजाब में महिला दोस्त ने युवक को घर बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े उतार कर क्लिक किए अश्लील फोटो; फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469944