search

चंडीगढ़ में भाजपा ने दी हरकतों से बाज आने की नसीहत, आप ने भी किया पलटवार, पढ़ें राजनीति में गुस्सा और बौखलाहट वाले बयान

cy520520 2025-12-28 21:57:12 views 824
  

चंडीगढ़ में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरकतों से बाज आने की भाजपा की नसीहत पर आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार किया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के बयान घोटालों से ध्यान भटकाने की बौखलाहट का नतीजा हैं। जनता भली-भांति जानती है कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सिंह ने भाजपा नेता के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा जिसमें आम आदमी पार्टी को ऐसी हरकतों से बाज़ आने की नसीहत दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बयान अपने आप में हास्यास्पद है और सवाल उठता है कि आखिर भाजपा किन हरकतों की बात कर रही है।

विजयपाल ने कहा कि भाजपा उन हरकतों की बात कर रही है जिनमें घोटालों को पास करवाने के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षदों को जबरन निगम हादस की बैठक से से घसीटकर बाहर निकाला गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उन हरकतों पर चुप है, जिनमें आम आदमी पार्टी के पार्षदों को डराया-धमकाया गया, उन पर राजनीतिक दबाव बनाया गया और भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

सिंह ने कहा कि भाजपा को शायद यह भी बुरा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी ने मनीमाजरा 24×7 वाॅटर प्रोजेक्ट को घोटाला कहा, जबकि खुद भाजपा के चंडीगढ़ प्रधान इस प्रोजेक्ट को घोटाला स्वीकार कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि क्या हरकत यह है कि आम आदमी पार्टी ने मनीमाजरा पॉकेट-6 की बेशकीमती सरकारी जमीन के माप को जानबूझकर कम दिखाने और उसे औने-पौने दामों पर बेचने की कोशिश का विरोध किया। सिंह ने आरोप लगाया कि इस जमीन को लेकर एक नए घोटाले की तैयारी की जा रही है, जिसमें चुनिंदा लोगों को फायदा पहुँचाने की योजना बनाई गई है।

विजयपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि सच बोलना, घोटालों का विरोध करना और लोकतंत्र की रक्षा करना कोई हरकत नहीं है, बल्कि यह एक राजनीतिक और संवैधानिक ज़िम्मेदारी है और भाजपा को ऐसी घटिया हरकतों से बाज आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा को बयानबाजी करने से पहले अपने कृत्यों पर आत्ममंथन करना चाहिए। सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता सब देख रही है और अब वह तय करेगी कि कौन लोकतंत्र के साथ खड़ा है और कौन उसे कुचलने की कोशिश कर रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156340