search

हिमाचल सरकार का गणतंत्र दिवस पर 397 कैदियों को सजा में छूट का एलान, इन संगीन अपराध वाले कैदी रखे छूट से बाहर

deltin33 2026-1-25 18:27:32 views 809
  

हिमाचल सरकार ने गणतंत्र दिवस पर 397 कैदियों को सजा में छूट का एलान किया है। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, शिमला। गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की विभिन्न जेलों में बंद 397 सजायाफ्ता कैदियों को सजा में छूट देने का एलान किया है। सरकार के अनुसार यह छूट अच्छे आचरण वाले कैदियों को दी जा रही है और इसका लाभ राज्य की जेलों में बंद कुल 1,083 दोषी कैदियों में से 397 को मिलेगा।

सरकार की तरफ से बताया गया है कि आजीवन कारावास सहित 10 साल से अधिक सजा काट चुके कैदियों को 45 दिन की छूट दी जाएगी, जबकि 5 साल से अधिक और 10 साल तक सजा पाने वालों को 30 दिन की छूट मिलेगी।  
इन्हें 21 से 15 दिन की छूट

इसी तरह 3 साल से अधिक और 5 साल तक सजा काट रहे कैदियों को 21 दिन, 1 साल से अधिक और 3 साल तक सजा पाने वालों को 15 दिन तथा 6 महीने से अधिक और एक साल तक सजा पाए कैदियों को 7 दिन की छूट दी जाएगी।
सभी कैदियों को नहीं राहत

हिमाचल सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल उन्हीं कैदियों को दी जाएगी, जिनका जेल के दौरान आचरण अच्छा रहा है। हालांकि, यह राहत सभी कैदियों पर लागू नहीं होगी।  
ये कैदी छूट से बाहर

एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, आतंकवाद, फिरौती के लिए अपहरण, आदतन अपराधियों, पैरोल से फरार कैदियों और अन्य गंभीर अपराधों में दोषी कैदियों को इस छूट से बाहर रखा गया है।

यह निर्णय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता  2023 की धारा 473, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 432 और हिमाचल प्रदेश जेल मैनुअल 2021 के तहत दिए गए अधिकारों का उपयोग करते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दर्दनाक कार हादसा, रोनहाट में सड़क से 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार; 4 लोग थे सवार

यह भी पढ़ें: भारी हिमपात के बाद अब घर की छतों और पेड़ों से गिर रही बर्फ बनी खतरा, शिमला में दब गई कई गाड़ियां
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131