search

खरखौदा को मिले बड़े तोहफे : नए साल से पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने दी सड़क, पार्क, स्टेडियम और लाइब्रेरी की सौगात

cy520520 2025-12-28 21:27:33 views 1240
  



जागरण संवाददाता, सोनीपत। जनपद के खरखौदा में रविवार को विकास रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज की रैली इस बात का प्रमाण की हरियाणा विकास और पारदर्शिता के साथ मजबूती से खड़ा है। इस क्षेत्र के विकास में हमारी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। हमारी सरकार लगातार लोगों के हित में कर रही है। प्रदेश सरकार ने 250 स्थानों पर अटल लाइब्रेरीज खोली हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने सरकार की कई उपलब्धियों को मंच से गिनवाया। इस बीच उन्होंने कई विकास कार्यों का ऐलान करने के साथ ही खरखौदा के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये अलग से देने की भी घोषणा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सरकारी योजनाओं को गिनाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की माता-बहनों के लिए शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना के तहत उनके खाते में 2100 रुपये प्रति माह सहायता दी जाती है। आज प्रदेश में 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रहा है 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। वहीं, सोनीपत में 2 लाख 56 हजार बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सोनीपत में 7 हजार 366 मकान बनाकर देने का काम किया जा रहा है।
कई घोषणाओं की खरखौदा में की \“बारिश\“  

उन्होंने बताया कि खरखौदा में थाना चौक और दिल्ली चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एक मुख्य पार्क के लिए 8 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खरखौदा में स्टेडियम के रिनोवेशन के लिए साढ़े 3 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसी कड़ी में कूड़े के निपटान के लिए खरखौदा में एक प्लांट लगाने का भी ऐलान किया गया, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ 37 लाख रुपए जारी करने की घोषणा की।

सीएम ने घोषणा की कि खरखौदा शहर में एक लाइब्रेरी बनाई जाएगी। साथ ही, पीने के पानी की सप्लाई की मांग को 31 दिसंबर 2026 तक पूरा कर दिया जाएगा। इस कार्य पर 26 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत आएगी। वहीं, उन्होंने भूमि उपलब्धता के बाद खरखौदा में एक रेस्ट हाउस बनाने का भी वादा किया। साथ ही, उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की 9 सड़कों का निर्माण 28 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा।  

  
गोहाना-खरखौदा ने माहौल बनाया, तीसरी बार बनी भाजपा सरकार

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि गोहाना-खरखौदा की जनता ने विधानसभा चुनाव में माहौल बनाया, जिसकी बदौलत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में न केवल तीसरी बार सरकार बनी, बल्कि भाजपा की सीटों में भी बढ़ोतरी हुई। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि खरखौदा को गोहाना में नहीं जोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह है कि गोहाना को जिला बनाने में आ रही तकनीकी अड़चनों को शीघ्र दूर करते हुए जिला बना दो, बरोदा में भी कमल का फूल खिलेगा।

खरखौदा विकास रैली को सम्बोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी जनता-जनार्दन को गुमराह करते हैं, जबकि विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव, अविश्वास प्रस्ताव और चुनाव सुधार चर्चा पर सदन छोड़कर भागते हैं।

कांग्रेसियों ने विधानसभा चुनावों में भी भ्रम फैलाने का प्रयास किया था, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने न केवल बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और उनके पवित्र संविधान को निरन्तर मान-सम्मान दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावों से पूर्व लिए गए संकल्पों को तेजी से पूरे कर रहे हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना को धरातल पर लाने और दूसरी किश्त में साढ़े सात लाख लाडो बहनों के खाते में 2100 रुपये भेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लेकर आयुष्मान योजना का करोड़ों पात्र परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास गरीब, वंचित, जरूरतमंद के उत्थान की योजनाओं का भंडार है, जिसे योजनाबद्ध तरीके से निभाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सीएम नायब सैनी की खरखौदा विकास रैली को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, जनता को इन बड़ी घोषणाओं की आस
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156355