search

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, प्राइवेट कंपनी में करता था काम

LHC0088 2025-12-28 20:57:16 views 851
  

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत।



जागरण संवाददाता, बदायूं। तीन माह पहले एक सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वह बाइक लेकर बिल्सी कस्बे से लौट रहा था। इसी दौरान एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। तब से स्वजन उसका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। शनिवार रात उसकी घर पर मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिल्सी थाना क्षेत्र के गढ़ौली निवासी 27 वर्षीय विमल पुत्र रजनीश दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह कुछ समय से अपने गांव आ गया था। स्वजन का कहना है कि वह 11 सितंबर को अपने गांव के राजेश और विनीत के साथ बिल्सी कस्बा आया था।

यहां से लौटते समय कस्बे के नजदीक एक कार ने जोरदार मार दी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें विमल को ज्यादा चोटें आई थीं। राजेश और विनीत को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था लेकिन विमल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था।

कई दिन वह यहां भर्ती रहा। बाद में स्वजन उसे घर ले गए। शनिवार रात उसकी घर पर मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138