search

ठंड से अभी राहत नहीं, तापमान में गिरावट व पछुआ हवा से बढ़ेगी गलन

Chikheang 2025-12-28 19:57:32 views 896
  

Winter Alert Bihar: तापमान में गिरावट व ठंड में वृद्धि का अनुमान। जागरण  



संवाद सूत्र, जागरण, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bihar Weather Update Today: मौसम विभाग ने फिलहाल ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं जताई है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और शीतलहर का असर बढ़ेगा। पछुआ हवा के लगातार चलने से कनकनी और गलन में भी इजाफा होने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

16 से 28 दिसंबर के बीच केवल एक दिन गुरुवार को ही अच्छी धूप निकली थी। इसके पहले और बाद लगातार पछुआ हवा, बदली और शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। रविवार को दिनभर लोग धूप निकलने की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके।

मौसम के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर आठ से नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बादल और कुहासा की स्थिति बनी हुई है, जिससे ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।

  
ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार

सबसे चिंताजनक स्थिति यह रही कि भीषण ठंड और शीतलहर के बीच प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। रविवार सुबह जब तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 242 तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड, शीतलहर और प्रदूषण की यह दोहरी मार लोगों को सर्दी, सांस और अन्य मौसमी बीमारियों की ओर धकेल सकती है।
यातायात भी प्रभावित

घने कुहासे और ठंड के कारण बगहा होकर गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां घंटों विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को भीषण ठंड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने तथा ठंड में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953