search

रीवा के नाइट क्लब में फायरिंग से हड़कंप, कर्मचारी को लगी दो गोलियां, CCTV में कैद वारदात

LHC0088 2025-12-28 19:27:17 views 1108
  

फायरिंग में घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। रीवा शहर के बीचों-बीच स्थित एक नाइट क्लब में देर रात हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पडरा मोहल्ला स्थित \“नाइट क्लब बीयर बार\“ में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी बेखौफ होकर गोलियां चलाता नजर आ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की है। आरोप है कि बिल्डिंग मालिक एलवी सिंह ने नशे की हालत में बार के एक कर्मचारी जमुना सिंह बघेल पर फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपी ने कर्मचारी पर एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए। इनमें से दो गोलियां जमुना सिंह के पेट में जा धंसीं और शरीर को चीरते हुए बाहर निकल गईं। घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फुटेज में आरोपी खुलेआम फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही सीएसपी राजीव पाठक, सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा और गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश दी।
आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिजनों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी एलवी सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी जब्त कर ली है। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।

यह भी पढ़ें- नाबालिग पीड़िता की इच्छा का सम्मान: हाई कोर्ट ने बच्चे को जन्म देने की दी मंजूरी, सरकार उठाएगी डिलीवरी का खर्च

प्राथमिक जांच में मामला नशे की हालत में हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और नाइट क्लबों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अहम सबूत मानते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156482