search

पीलीभीत में ससुर ने दामाद पर किया चाकू से जानलेवा हमला, पारिवारिक कलह बनी वजह

cy520520 2025-12-28 15:57:17 views 1004
  

पीलीभीत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल मनोज का इलाज करते डाक्टर। जागरण



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में रविवार को पारिवारिक कलह के चलते ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही दामाद पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके पेट पर चार घाव आए है। पुलिस ने घायल दामाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि आरोपित ससुर फरार है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शहर की सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस

शहर के रेलवे फाटक रामलीला क्षेत्र के निवासी मनोज कुमार वर्मा का अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। आए दिन होने वाले झगड़ों से तंग आकर लक्ष्मी अपने मायके, कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलगवां चली गई थी। रविवार सुबह लक्ष्मी अपने मायके से वापस ससुराल पहुंची थीं। लक्ष्मी के घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसका पिता चंद्रसेन अपने साथ करीब एक दर्जन लोगों को लेकर दामाद मनोज के घर पहुंच गया।
घायल को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कराया गया भर्ती

घर के भीतर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। ससुर चंद्रसेन ने चाकू निकाला और मनोज के पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मनोज के पेट पर चार गहरे घाव हुए हैं, इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मनोज को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी नरेश त्यागी का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156202