search

मालगाड़ी दुर्घटना से पटना–हावड़ा मेन लाइन पर रेल परिचालन ठप, आसनसोल मंडल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

LHC0088 2025-12-28 14:26:48 views 1238
  

नदी पर बने पुल पर हादसे के बाद का नजारा। (फोटो-जागरण)



जागरण टीम, धनबाद/आसनसोल/देवघर। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत लाहाबन–सिमुलतला स्टेशनों के बीच शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के कारण इस रेलखंड पर अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया।

आसनसोल, मधुपुर और झाझा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) को मौके पर भेजा गया है। रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी युद्धस्तर पर बहाली कार्य में जुटे हुए हैं। ट्रैक की मरम्मत और डिब्बों को हटाने का कार्य लगातार जारी है। इस बीच कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


  

  

हादसे के कारण 13331 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। यह ट्रेन धनबाद से जसीडीह एवं झाझा के स्थान पर गोमो, कोडरमा और गया होकर चलाई जा रही है।

वहीं, पटना से धनबाद आने वाली 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस भी गया, कोडरमा और गोमो के रास्ते धनबाद पहुंच रही है। इसके अलावा हावड़ा से आसनसोल होते हुए जसीडीह जाने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं।

  


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद करने के साथ-साथ कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं। यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि वे अपने गंतव्य से संबंधित सही जानकारी प्राप्त कर सकें।

रेलवे हेल्पलाइन नंबर


  • ASN (आसनसोल) : 8250423803

  • MDP (मधुपुर) : 9332062170

  • JSME (जसीडीह) : 7654517819 / 9046239255

  • LHB (लाहाबन) : 9046239257

  • STL (सिमुलतला) : 9046239218


आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी बिप्लब बाउरी ने बताया कि रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे पूरी तरह सतर्क है। कुछ ट्रेनों का परिचालन धनबाद होकर कराया जा रहा है। रेलवे का प्रयास है कि जल्द से जल्द ट्रैक को दुरुस्त कर रेल सेवा सामान्य की जा सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138