search

Honda City के बेस वेरिएंट को खरीदकर है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर

cy520520 2025-12-28 13:08:47 views 866
  



आटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिलHonda की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Honda City को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस मिड साइज सेडान कार को कई वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर इसके बेस वेरिएंट SV को दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद घर लाना हो तो कितने रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Honda City SV Price

होंडा की ओर से सिटी को मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में ऑफर‍ किया जाता है। इस सेगमेंट में इसके बेस वेरिएंट के तौर पर SV को उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 11.95 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.29 लाख रुपये आरटीओ और करीब 43 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए 11953 रुपये का टीसीएस चार्ज भी देना होगा। जिसके बाद Honda City SV on road price करीब 13.85 लाख रुपये के आस-पास हो जाता है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट SV को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.85 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 11.85 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 19273 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।  
कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 11.85 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 19273 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Honda City SV के लिए करीब 4.33 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 18.18 लाख रुपये हो जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737