search

राजगढ़ में गोलियां चलाने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी काबू

Chikheang 2025-12-28 04:26:50 views 1103
  



संवाद सूत्र, दोराहा। राजगढ़ गांव में गोलियां चलने वाले मुख्य आरोपित का एनकाउंटर कर उसे साथी सहित पुलिस ने काबू कर लिया। दोराहा पुलिस ने जीटी रोड पर केएफसी के पीछे उजाड़ पड़ी कॉलोनी में एनकाउंटर किया। पुलिस को घटना स्थल से पिस्टल भी बरामद हुई है। घटनास्थल पर एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव बैंस और भारी पुलिस बल पहुंचा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि बीते दिनी दोराहा के साथ लगते गांव राजगढ़ के एक्टिंग सरपंच मनप्रीत सिंह गोल्डी के ऊपर गांव के ही एक नौजवान द्वारा अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर आकर 8 से 9 गोलियां चलाई गई थी। उस घटना में गोल्डी बाल-बाल बच गया था।

घटना का कारण मुख्य आरोपित के भाइयों के साथ एक्टिंग सरपंच गोल्डी की कागजों पे दस्तखत करने पर तकरार हो गई थी। जिसके संबंध में दोराहा पुलिस द्वारा 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी।

  

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित दोराहा जीटी रोड पर केएफसी के पीछे बनी उजाड़ कॉलोनी में छुपे हुए हैं। जब घटनास्थल पर पुलिस पार्टी पहुंची तो आरोपित पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल भगाकर ले जाने लगे। कुछ दूर जाकर आरोपितों ने मोटरसाइकिल फेंक कर एक बंद पड़े घर की दीवार फांद कर अंदर घुस गए। जहां पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को काबू कर लिया गया।

  

वहीं मुख्य आरोपित इंद्रजीत सिंह दीवार फांदकर बाहर भागने लगा और सामने पुलिस पार्टी को देखकर उसने पुलिस पर गोलियां चला दी जिसमें से एक गोली पुलिस की गाड़ी के बंपर पर और दूसरी ड्राइवर सीट के दरवाजे पर लगी।

पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में आरोपित की टांग पर गोली मार कर उसे घायल कर काबू कर लिया गया। एसएसपी यादव ने बताया कि मुख्य आरोपित इंद्रजीत सिंह पर पहले भी कर मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आरोपितों से हथियार भी बरामद किया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953