search

कृृृृपया ध्‍यान दें! कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? पीलीभीत में 2 लाख के करीब वोटर्स की सूची में छंटनी

Chikheang 2025-12-28 03:56:46 views 267
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य शुक्रवार को रात 12 बजे 54 दिनों की मेहनत के बाद समाप्त हो गया। इस पूरे अभियान में बीएलओ की ओर से कड़ी मेहनत की वजह से मतदाता सूची से हटाए जाने वाले नामों की संख्या कम होती गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पोर्टल बंद के बाद स्पष्ट हुआ कि मतदाता सूची से 1,99,782 मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। इसके अलावा 67,555 मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की सूची से मिलान न होने पर नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसके बाद उनको अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे। प्रदेश में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चार नवंबर को शुरू होकर 26 दिसंबर को रात 12 बजे इसका समापन हो गया।

जिले में 14,67,988 मतदाताओं के नाम वर्ष 2025 में जारी मतदाता सूची में शामिल थे, जिनके गणना प्रपत्रों को भरकर डिजिटाइजेशन किया जाना था। इस अवधि में वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक करके वर्ष 2025 की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य किया गया।

जिले में 12,68,211 लाख मतदाताओं को डिजिटाइज्ड किया गया, जिसमें से 12,68,122 मतदाताओं को बीएलओ से प्रमाणित डिजिटाइज्ड किया। जिले में 1,99,782 एएसडी मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। एसआइआर के दौरान 37,094 मतदाता मृतक पाए गए, जबकि 52,882 मतदाता लापता हो गए।

यही नहीं, 93,907 मतदाताता ऐसे सामने आए जो परमानेंट शिफ्टेड हो चुके हैं। यही नहीं, 15,022 मतदाताओं के दो-दो वोट बने, जिनका नाम यहां की मतदाता सूची से काट दिया। इसके अलावा 877 मतदाता अन्य कारणों से सूची से हटाए गए। अभियान के दौरान जिन मतदाताओं का डेटा डिजिटाइज्ड किया गया, उनमें 67,555 मतदाताओं का डेटा वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाया।

इन मतदाताओं को नोटिस जारी करके साक्ष्य मांगे जाएंगे, जिसके आधार पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने और हटाने का काम होगा। अभियान के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से 5.34 लाख मतदाताओं ने खुद से मैपिंग कराई, जबकि 6.66 लाख मतदाताओं ने रिश्तेदारों से मैपिंग कराई। अब 12.68 लाख मतदाताओं की निर्वाचन नामावली का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा।
विधानसभा वार आंकड़ों का विश्लेषण (Data at a Glance)
विस संख्या व नामकुल मतदातागणना प्रपत्र डिजिटाइज्डनो मैपिंग (नोटिस श्रेणी)
127 पीलीभीत3,84,8163,20,99418,618
128 बरखेड़ा3,33,3213,01,55611,824
129 पूरनपुर3,85,4103,32,69818,757
130 बीसलपुर3,64,4413,12,96318,356
कुल योग14,67,98812,68,21167,555


  


जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का पूर्ण हो गया। निर्वाचन नामावली का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस देकर उनसे अभिलेख मांगे जाएंगे।

- ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम





यह भी पढ़ें- आगे-आगे वनराज, पीछे कारों का कारवां: बीच सड़क पर आया बाघ, देखें रोमांचक मंजर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953