search

उन्नाव में शीतलहर का प्रकोप, स्कूलों के खुलने का समय बढ़ा; अगले कुछ दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

Chikheang 2025-12-28 01:57:32 views 575
  



जागरण संवाददाता, उन्नाव। शनिवार को बादलों की आवाजाही के बीच गलन से लोग ठिठुरते रहे। कोहरे के चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट आई है। लगातार गिरते तापमान के कारण स्कूलों के खुलने के समय में एक से डेढ़ घंटे की बढ़ोतरी कर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय में दिन भर कड़ाके की सर्दी पड़ने से लोग परेशान रहे। सुबह से ही सर्द हवा के साथ शरीर को गला देने वाली ठंड रही। सड़क मार्ग पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।

लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। बादलों की आवाजाही से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं। दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट आने से शीतलहर तेज हो गया है।

चाय दुकानों में लोगों की भीड़ लगी रही। कई लोग चाय की चुस्की लेते नजर आए। ठंड के बढ़ जाने के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग सर्दी के कहर से बचने के लिए सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
हवा की गति व कोहरे की बढ़ेगी सघनता

शनिवार को अधिकतम तापमान 18.7 तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दिनों मे नमी के कारण धुंध और ऊंचे बदल, कोहरा रह सकता है लेकिन दिन में धूप नरम रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिमी हवाएं की गति अब बढ़ने की संभावना है। जिले में रात, दिन के तापमान में उतार चढ़ाव रहने के साथ रात, सुबह, शाम और अब दिन में भी गलन रहेगी। प्रदूषण और शाम और सुबह धुंध भी नमी के कारण बनी रहेगी, घना कोहरा भी पड़ने की संभावना है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953