search

Sambhal Weather: सर्द हवा के साथ छाया कोहरा, अलाव का सहारा ले रहे लोग

LHC0088 2025-12-28 01:57:31 views 1245
  



जागरण संवाददाता, संभल। कुछ दिनों से लगातार कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। जहां सर्द हवा चलने मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। सर्द हवा के साथ छाए कोहरे से आम जन जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है।
पिछले कुछ दिनों से सर्द हवा के साथ कोहरे का भी असर दिखाई दे रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लगातार हवा के साथ छा रहे कोहरे से मौसम में काफी ठंडक हो रही है। शनिवार को घने कोहरे की सफेद चादर छाई हुई थी और सर्द हवा चल रही थी। जिससे आम जनजीवन प्रभावित दिखाई कर दिया। शुक्रवार को भी यही स्थिति दिखाई दे रही थी। जहां कोहरे और सर्द हवा ने मौसम में ठंडक का एहसास करा दिया था।

कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर दृश्यता काफी कम हो गई थी और सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया और लोग मजबूरी में लाइट जलाकर रेंगते हुए जा रहे थे। सुबह-सुबह सड़क व चौराहों और गलियों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे। ठंडी हवाओं और कोहरे ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126