search

अंबेडकरनगर में काशीराम कॉलोनी में 700 बेघर पाएंगे पक्का आवास, इन लोगों को मिलेगा लाभ

Chikheang 2025-12-27 21:27:29 views 691
  

काशीराम कॉलोनी में 700 बेघर पाएंगे पक्का आवास।



संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। नववर्ष में बेघर तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को रहने के लिए काशीराम आवास कालोनी में पक्का घर मिलेगा। सर्दी-गर्मी-बरसात में सड़क व फुटपाथ संग तिरपाल लगाकर खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले पात्रों को अब पक्का घर मिलेगा। काशीराम आवास में वर्षों से कब्जा जमाए लोगों को नगरीय निकाय व जिला प्रशासन ने बाहर निकलना शुरू कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां निवास नहीं करने वाले आवंटियों के स्थान पर अब 700 बेघर तथा जरूरतमंद को आवास आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। अकबरपुर नगरपालिका के कटरिया याकूबपुर, रतनपुर, बरवां नासिरपुर व शिवबाबा, गोविंद गनेशपुर व विजयगांव 1,500 कांशीराम आवास निर्माण कराया गया है।

यहां अवैध रूप से रहते लोगों की शिकायत बढ़ने लगी थी। नगर पालिका तथा जिला प्रशासन टीम ने छापामारी अभियान चलाया। आवास आवंटन दस्तावेज का सत्यापन हुआ 700 लोग अवैध रूप से पाए गए थे।
आवास पात्रता का मानदंड

अकबरपुर नगरपालिका प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीब और बेघर व्यक्ति होने चाहिए, जिनके पास अपना पक्का मकान न हो और जो झोपड़ी या कच्चे मकान में रहने वालों में भूमिहीन, महिला एवं विकलांग परिवार शामिल थे।

शहर में रहने के लिए इन्हें आवास आवंटन होगा। आवास आवंटन समिति गठन करने के लिए तहसील प्रशासन को पत्र लिखा गया है। नववर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह से आवास आवंटन प्रक्रिया आवेदन शुभारंभ होगा।

आवश्यक दस्तावेज नगर पालिका कार्यालय में जमा करना होगा। तत्पश्चात इनकी पात्रता का परीक्षण और सत्यापन करने के बाद आवास आवंटन होना है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953