search

गैंगस्टर विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में हुई मौत, हरिद्वार में दो बदमाशों ने मारी थी गोली

deltin33 2025-12-27 15:57:12 views 1041
  

एम्स ऋषिकेश में भर्ती गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान हुई मौत।



जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में भर्ती गैंगस्टर विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। लक्सर में दो बदमाशों ने गोली मारी थी। बता दें कि गैंगस्टर विनय त्यागी का एम्स ऋषिकेश में आपरेशन किया गया था। उसकी गर्दन और हाथ में लगी गोली को डाक्टरों की टीम ने निकाला था। गोली लगने से उसकी आंतें फट गई हैं। गैंगस्टर को आइसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को बीते एक अक्टूबर को देहरादून पुलिस ने लाखों की नकदी और जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। हरिद्वार में पहले से दर्ज मुकदमों के चलते उसे 12 दिसंबर को रुड़की कारागार में शिफ्ट किया गया था। बुधवार दोपहर एक पुलिस टीम उसे पेशी पर लक्सर कोर्ट ले जा रही थी।

छह पुलिसकर्मी टाटा सुमो वाहन में विनय त्यागी के साथ सवार थे। लक्सर में रेलवे ओवरब्रिज पर पुलिस का वाहन जाम में फंस गया। उसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले थे।
हमलावर हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस के वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात विनय त्यागी को गोलियां मारने वाले दोनों हमलावरों सनी यादव उर्फ शेरा और अजय को पुलिस ने खानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों काशीपुर (उधमसिंह नगर) के निवासी हैं।
कौन था विनय त्यागी

विनय त्यागी मेरठ का हिस्ट्रीशीटर था और कुख्यात सुनील राठी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। विनय को लगभग डेढ़ महीने पहले देहरादून में पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ रुड़की और लक्सर में भी मुकदमे दर्ज हैं। विनय त्यागी और उसकी पत्नी के खिलाफ एक करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा भी लक्सर थाने में दर्ज हुआ था। बताया गया कि इसी मामले में इसकी पेशी थी।

यह भी पढ़ें- गैंगस्टर विनय त्यागी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, कोर्ट ने दोनों आरोपितों को भेजा हरिद्वार जेल

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बढ़ रही वारदातों की काली परछाई, बदमाशों के लिए बन रही पनाहगाह

यह भी पढ़ें- Encounter में पुलिस का घुटनों पर लगता स्टीक निशाना, हरिद्वार में दिनदहाड़े फायरिंग कर कैसे निकले थे बदमाश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521