search

Diwali 2025 Mantra: मां लक्ष्मी की पूजा के समय राशि अनुसार जपें ये मंत्र, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

deltin33 2025-10-20 20:36:59 views 826
  

Diwali 2025 Puja Mantra: देवी मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दीपों का त्योहार दीवाली धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर प्रदोष और निशिता काल में धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

धार्मिक मत है कि दीवाली की रात या संध्या काल में मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो दीवाली की रात प्रदोष काल में विधि विधान से लक्ष्मी गणेश जी की पूजा (Diwali 2025 Puja Mantra) करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक दीवाली पर पूजा के समय \“ॐ महालक्ष्म्यै नमः और ॐ गजाननाय नमः \“ मंत्र का एक करें।
  • वृषभ राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने हेतु \“ॐ महाकाल्यै नमः और ॐ विघ्नराजाय नमः\“ मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु \“ॐ सरस्वत्यै नमः और ॐ विनायकाय नमः\“ मंत्र का जप करें।
  • कर्क राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए \“ॐ शक्त्यै नमः और ॐ द्विमुखाय नमः\“ मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए \“ॐ त्रिपुरायै नमः और ॐ कृतिने नमः \“ मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए \“ॐ भगवत्यै नमः और ॐ ब्रह्मचारिणे नमः\“ मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक दीवाली के दिन पूजा के समय \“ॐ उमायै नमः और ॐ विष्णुप्रियाय नमः\“ मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने हेतु \“ॐ महामायायै नमः और ॐ सुखनिधये नमः \“ मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु \“ॐ चण्डिकायै नमः और ॐ महागणपतये नमः\“ मंत्र का जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए \“ॐ शिवायै नमः और ॐ हेरम्बाय नमः\“ मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए \“ॐ कालरात्र्यै नमः और ॐ प्रमधाय नमः\“ मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक दीवाली के दिन पूजा के समय \“ॐ भद्रकाल्यै नमः और ॐ प्रथमाय नमः\“ मंत्र का जप करें।


यह भी पढ़ें- Diwali 2025: दीवाली की रात से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर मनोकामना होगी पूरी

यह भी पढ़ें- Happy Diwali 2025 Wishes: दीपों का ये पावन त्योहार...इन संदेशों से प्रियजनों को दें दीवाली की शुभकामनाएं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521